क्रिप्टो ट्रिप, अपहरण और गैंगरेप, मुश्किल में पाकिस्तानी डिप्टी PM इशाक डार, सेना के करीबी ने मांगा इस्तीफा

0

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मौजूदा सरकार के अहम चेहरे, विदेश मंत्री और डिप्टी पीएम इशाक डार सियासी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। इशाक डार का नाम क्रिप्टो करेंसी और लाहौर रेप केस के चलते विवादों में है। ऐसे में कई सांसद और संगठन उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। क्रिप्टो विवाद और विदेशी महिलाओं से रेप के आरोप में रिश्तेदार का नाम आने से उनकी मुश्किल बढ़ गई है। इससे पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज हो गई है।लाहौर में दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप के मामले में डिप्टी प्राइम मिनिस्टर इशाक के एक रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद सेना से करीबी पाकिस्तानी सीनेटर फैसल वावडा ने इशाक डार के इस्तीफे की मांग की है। पीड़ित महिलाओं के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के बाद ये मांग तेज हो गई है।

लाहौर में विदेशी महिलाओं से गैंगरेप!

लाहौर में दो महिलाओं के साथ गैंगरेप की बात सामने आई है। इसमें एक नीदरलैंड से और दूसरी वेनेजुएला से पाकिस्तान पहुंची थी। कहा जा रहा है कि वे क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े बिजनेस वेंचर के बुलावे पर पाकिस्तान आई थीं। ये महिलाएं बिजनेस वीजा पर लाहौर पहुंची थीं, जिसका इंतजाम कथित तौर पर इशाक डार के रिश्तेदार रजा डार ने किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here