इन दिनों गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी कंकर मुंजारे का विधानसभा परसवाड़ा में धुआंधार चुनावी प्रचार चल रहा है जब की अब निर्वाचन को कुछ ही दिन का समय बचा है जिसको देखते हुए प्रत्याशी भी जल्दी-जल्दी चुनाव प्रचार में लगे हैं ताकि अपनी बातों से जनता को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए कर सके इसी प्रकार कंकर मुंजारे द्वारा भी परसवाड़ा के है हाट बाजार में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेकर जाम के बरसे
आपको बता दे की निर्वाचन को महज कुछ दिन बचे हैं 17 नवंबर को निर्वाचन की तारीख रखी गई है जिसको देखते हुए सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर धुआंधार प्रचार में लगे हुए हैं तो वहीं एक दूसरी पार्टियों के प्रत्याशी और उनकी पोल खोल कर जनता के सामने रख रहे हैं और जनता को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए रिझा रहे हैं उसी प्रकार कंकर मुंजारे भी इन दिनों परसवाड़ा क्षेत्र में धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और उन्हें क्षेत्र की जनता का अच्छा प्रतिशाद मिल रहा है और जहां भी वह नुक्कड़ सभा कर रहे हैं वहां कंकर मुंजारे को सुनने के लिए जनता भी एकजुट होकर उनका उद्बोधन सुन रही है और उन्हें परसवाड़ा क्षेत्र के आदिवासी समाज और बहुजन समाज द्वारा पूरा समर्थन व सहयोग मिल रहा है इसी क्रम में 8 नवम्बर को परसवाड़ा के हाट बाजार में कंकर मुंजारे द्वारा एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गई जिस सभा में उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए बताया कि भाजपा द्वारा इतने दिनों तक सत्ता में रहने के बाद भी क्षेत्र का किसी प्रकार का कोई विकास नहीं किया है वह मात्र अपने लिए ही काम कर रही है तो उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और बताया कि ऐसा नहीं है कि सिर्फ भाजपा द्वारा ही काम नहीं किया बल्कि इसके पूर्व जब कांग्रेस का विधायक परसवाड़ा विधानसभा में बना था उन्होंने भी किसी प्रकार का कोई विकास नहीं किया और ना ही आमजन की सुध ली है सभी के द्वारा सिर्फ अपना विकास किया गया है भले ही कांग्रेस, बीजेपी चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है किंतु किसी के द्वारा चुनाव जीतने के बाद वादे को पूरा नहीं किया जाता चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा सभी एक जैसे ही है इसलिए उन्होंने परसवाड़ा में फिर एक बार परिवर्तन करने की मांग आम जनता से की है जबकि देखा जाए तो जब कंकर मुंजारे के द्वारा चुनावी समर में उतरे थे तो उन्हें बहुत कम लोगों का समर्थन उनके साथ था किंतु जैसे-जैसे चुनावी दौर चल रहा है एवं निर्वाचन की तारीख पास आते जा रही है वैसे-वैसे कंकर मुंजारे को परसवाड़ा की जनता का भारी समर्थन मिल रहा है और परसवाड़ा की जनता फिर एक बार परिवर्तन के मूड में नजर आ रही है क्योंकि जिस प्रकार से कंकर मुंजारे की नुक्कड़ सभा में जन सैलाब दिखाई दे रहा है उसे देखकर तो यही लग रह फिर एक बार परसवाड़ा की जनता बदलाव चाहती है









































