मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से नगर के मुलना स्टेडियम में 10 दिसंबर से आयोजित मध्यप्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में 29 दिसंबर को मदन महाराज भोपाल और ब्रम्हपुर एफसी बुरहानपुर के बीच लीग मैच खेला गया। दोपहर 02 बजे से मुलना स्टेडियम मैदान में खेले गए इस मैच में ब्रम्हपुर एफसी बुरहानपुर की टीम अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन नहीं कर सकी। जहां लाख जद्दोजहद के बावजूद भी बुरहानपुर की टीम भोपाल टीम के खिलाफ एक भी गोल दागने में कामयाब नहीं हो सकी। तो वही 90 मिनट के खेले गए इस मैच में दोनों राउंड को मिलाकर बुरहानपुर के खिलाफ दो-दो गोल दागकर भोपाल ने यहां मैच 2-0 से अपने नाम कर लिया.
पेनाल्टी किक में पड़े दोनों गोल
आयोजित इस प्रतियोगिता में गुरुवार को खेला गया 90 मिनट का खेल काफी रोमांचक रहा।जहां 45 मिनट के पहले राउंड में मदन महाराज भोपाल और ब्रम्हपुर एफसी बुरहानपुर के खिलाड़ियों के बीच गोल करने को लेकर काफी कशमकश देखी गई। जहां पहले राउंड का समय समाप्त होने तक दोनों ही टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक भी गोल नहीं दाग सकी, तो वही पहले राउंड के अंतिम समय में पेनल्टी शूट के आधार पर गोल करने का मौका भोपाल टीम को मिला ,जहां भोपाल टीम के खिलाड़ियों ने पेनल्टी शूट का पहला फायदा उठाते हुए बुरहानपुर के खिलाफ पहला गोल दाग कर भोपाल में प्रतियोगिता में बढ़त बनाई।तो वही प्रतियोगिता के दूसरे राउंड में भी पेनल्टी शूट के आधार पर भोपाल ने दूसरा गोल दागकर बुरहानपुर को 2-0 से पराजित कर दिया। वहीं दोनों राउंड में बुरहानपुर की फुटबॉल टीम अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन नहीं कर सकी और उन्हें हार का सामना करना पड़ा ।
इरशाद के नाम रहा मैंन ऑफ द मैच
नगर के मुलना स्टेडियम मैदान में 29 दिसंबर को मदन महाराज भोपाल और ब्रम्हपुर एफसी बुरहानपुर के बीच खेले गए इस लीग मैच में भोपाल टीम में शामिल जर्सी नंबर 03 के खिलाड़ी
इरशाद का उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन देखने को मिला।जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। तो वही इस मैच में निर्णायक की भूमिका में सेंटर रेफरी हरदा से इमरान खान, असिस्टेंट रेफरी के रूप में टीकमगढ़ से अनूप मंडल, तो वही द्वितीय असिस्टेंट रेफरी के रूप में तरुण चक्रवर्ती ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।इसके अलावा ऑफिशल रेफरी के रूप में आर एल सिसोदिया ने निर्णय दिए। वही प्रतियोगिता के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष हेमा वाधवानी और पूज्य सिंधी पंचायत महिला अध्यक्ष लीना माधवानी प्रमुख अतिथि के रूप से उपस्थित रहे।
लेक सिटी भोपाल और पुलिस बॉयज बालाघाट के बीच मुकाबला आज
ज्ञात हो कि जिले में मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ और जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से मध्यप्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश की 06 टीमें हिस्सा ले रही है, जिनके बीच लीग के 30 और सुपर-04 के 06 मैच खेले जाएंगे। जिसमें बालाघाट की पुलिस ब्यावज एवं डायमंड रॉक फुटबॉल एकेडमी के अलावा बुरहानपुर की ब्रम्हपुर एफसी, भोपाल की लेक सिटी एवं मदन महाराज भोपाल और बड़वानी की बड़वानी एफसी टीम मैच खेल रही है। नगर के मुलना स्टेडियम में खेली जा रही मध्यप्रदेश फुटबॉल लीग प्रतियोगिता में 30 दिसंबर को लेक सिटी एफसी भोपाल औऱ पुलिस बॉयज बालाघाट के बीच लीग मैच खेला जाएगा। वही 17 जनवरी को फाइनल मैच के साथ इस प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।










































