घर खरीदने की खुशी, कहीं कर्ज के बोझ में न बदल जाए, होम लोन लेने से पहले खुद से पूछें ये 6 सवाल

0

Home Loan: घर खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है, लेकिन इस सपने को पूरा करने के लिए लिया गया होम लोन आने वाले 20 से 30 साल तक आपकी वित्तीय जिंदगी को प्रभावित करता है। अधिकांश लोग होम लोन लेते समय सिर्फ यह देखते हैं कि मौजूदा आय से EMI आसानी से भर सकते हैं या नहीं। लेकिन फाइनेशियल एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही सवाल यह नहीं है कि आज EMI भर सकते हैं या नहीं बल्कि यह है कि क्या 10, 20 या 30 साल बाद भी यही EMI बिना तनाव के भर पाएंगे? यही असली होम लोन स्ट्रेस टेस्ट है।

आज की आय नहीं, आने वाले वर्षों की तैयारी जरूरी

मान लीजिए किसी व्यक्ति की मासिक आय 1.5 लाख रुपये है और वह 42,000 रुपये की EMI आसानी से चुका रहा है। पहली नजर में यह फैसला सही लगता है। लेकिन अगले 20-30 वर्षों में नौकरी बदल सकती है, वेतन वृद्धि धीमी हो सकती है, बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की देखभाल, स्वास्थ्य खर्च और अन्य पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में आज आरामदायक लगने वाली EMI भविष्य में बड़ा बोझ बन सकती है। इसलिए होम लोन लेने से पहले केवल वर्तमान आय नहीं, बल्कि भविष्य की संभावित परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना जरूरी है।

बैंक जितना लोन दे, उतना लेना जरूरी नहीं

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि अगर बैंक 70 लाख रुपये या 1 करोड़ रुपये तक का होम लोन देने को तैयार है तो उतना लोन लेना सुरक्षित होगा। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि बैंक केवल आपकी आय और मौजूदा कर्ज को देखकर लोन की सीमा तय करता है। वह आपके भविष्य के लक्ष्य, बच्चों की पढ़ाई, रिटायरमेंट, स्वास्थ्य खर्च या पारिवारिक जिम्मेदारियों को ध्यान में नहीं रखता। इसलिए बैंक की अधिकतम पात्रता को अपनी उधार लेने की क्षमता नहीं मानना चाहिए। कम लोन लेने से भविष्य में वित्तीय दबाव कम रहता है और बचत व निवेश जारी रखना आसान होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here