चांदी 2.27 लाख और सोना 1.44 लाख तक पहुंचा, दामों में तेज गिरावट से बाजार में हलचल, निवेशकों में चिंता बढ़ी

0

तलाम। लगातार गिरावट के चलते सोना-चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इससे निवेशकों और सराफा कारोबारियों में खलबली मच गई है। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में दबाव के चलते बुधवार को कीमती धातुओं के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

एमसीएक्स पर चांदी का भाव घटकर करीब 2.17 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया, जबकि सोना 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया, वहीं हाजर बाजार में चांदी करीब 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम और सोना 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता देखा गया।जानकारों के अनुसार लगातार हो रही गिरावट ने सराफा बाजार की रफ्तार पर असर डाला है और निवेशकों का रुझान भी धीरे-धीरे कीमती धातुओं से हटने लगा है। बाजार में अस्थिरता के कारण खरीदारी में भी कमी दर्ज की जा रही है।

मंगलवार की तुलना में बुधवार को चांदी के भाव में लगभग 7000 रुपये प्रति किलोग्राम और सोने में करीब 3500 रुपये प्रति 10 ग्राम की अप्रत्याशित गिरावट दर्ज की गई। इस तेज गिरावट ने स्थानीय सराफा बाजार में हलचल बढ़ा दी है। व्यापारी प्रतीक जैन और ऋषभ संघवी का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय संकेतों, डॉलर की मजबूती और निवेशकों की बिकवाली के दबाव के चलते कीमतों में यह गिरावट देखने को मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here