चार से लापता बुजुर्ग महिला का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

0

बेटमा में रविवार को कुएं में 70 वर्षीय महिला की लाश मिली है उसके गले पर चोट के निशान भी हैं। आशंका जताई जा रही है कि शव को हत्या के बाद फेंका गया है। महिला 4 दिन से लापता थी। बेटमा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मेठवाड़ा इलाके के एक कुएं में एक बुजुर्ग महिला की लाश मिली है। महिला की पहचान भोलीबाई निवासी दिग्ठान धार के रूप में हुई है। दरअसल रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुएं में एक महिला की लाश पड़ी है, तुरंत थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और महिला के शव को निकलवाया। महिला की चार दिन पहले गुमशुदगी दर्ज हुई थी। वह घर से लापता थी। उसके गले पर चोट के निशान मिले हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि उसकी हत्या की गई है। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है।

बदमाश ने किया हवाई फायर

खजराना थाना क्षेत्र के एक कैफे पर रविवार को एक नकाबपोश बदमाश ने गोली चला दी। कैफे संचालक ने पुलिस को बताया कि डराने के लिए हवाई फायर किया गया था। फरियादी के मुताबिक बदमाश दोबारा उनके कैफे पर फिर आया और कैफे बंद करने की धमकी देकर गया है। खजराना पुलिस के अनुसार फरियादी का नाम सैयद बाकर हुसैन पिता सैयद अहमद – हुसैन निवासी गोया रोड तालाब के सामने की शिकायत पर एक अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सैयद बाकर ने पुलिस को बताया कि वह उनका गोया रोड पर कैफे हैं।

रविवार रात कैफे पर कर्मचारी जाकिर और अन्य लोग मौजूद थे, तभी एक युवक वहां पर आया उसने मुंह पर गमछा बांधा हुआ था। उसने हवा में गोली चलाई और स्टाफ को डरा कर भाग गया। आरोपित थोड़ी देर बाद फिर मौके पर पहुंचा और उनके दफ्तर पर लात मारी और जगह खाली करने की धमकी देकर चला गया। पुलिस का मानना है कि संपत्ति विवाद का मामला हो सकता है। कैफे के पास में ही एक कपड़े की दुकान भी है। पूरे मामले की जांच जारी हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रयास करने के मामले में केस दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here