जंगली सूकर के शिकार के लिए बिछाया करंट का जाल, बना तेंदुए की मौत का कारण

0

एक सप्ताह के भीतर करंट से बाघ के बाद अब तेंदुए की मौत
पांच संदेही हिरासत में, डॉग स्क्वायड से जांच
फोटो
पदमेश न्यूज़। बालाघाट।जिले में वन्य प्राणियों की मौत के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जहां कभी वन्य प्राणियों का शिकार मांस के लिए तो कभी वन्य प्राणियों का शिकार उनकी तस्करी के लिए लगातार किया जा रहा है।जिससे वन्य प्राणियों की असमय मौत हो रही है। लगातार बढ़ते जा रहे इन्हीं मामलों के बीच एक सप्ताह पूर्व विद्युत करंट लगाकर बाघ की हत्या किए जाने का एक मामला सामने आया था, तो वही अब विद्युत करंट की चपेट में आने से एक तेंदुआ की भी मौत हो गई है। बताया गया की जंगली सूकर के शिकार के लिए लगाए गए विद्युत करंट की से तेंदुआ की मौत हुई है।मामला वन विकास निगम लामता परियोजना के अंतर्गत आने वाले वनग्राम नाटा की सीमा से लगे राजस्व क्षेत्र का बताया जा रहा है।जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने आवश्यक कार्यवाही का नियमानुसार शव का अंतिम संस्कार कराया है तो वही विद्युत करंट लगाकर तेंदुआ का शिकार किए जाने वाले इस मामले में 5 आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। वही इस मामले से जुड़े अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।जिसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी गई है।

4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा तेंदुआ का शव
जंगलों में जंगली सूकरों का शिकार करने के लिए बिछाए जा रहे बिजली के तार अब वन्यजीवों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।अब शिकारियों द्वारा लगाए जा रहे करंट के जाल में फंसकर एक और वन्यजीव की जान चली गई। इस बार वन विकास निगम लामता परियोजना के अंतर्गत वनग्राम नाटा की सीमा से लगे राजस्व क्षेत्र में एक तेंदुए की करंट लगने से मौत हो गई। तेंदुए का शव करीब चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना ने एक बार फिर वन्यजीवों की सुरक्षा और जंगलों के आसपास सक्रिय अवैध शिकारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खेत जा रहे युवक ने देखा तेंदुआ का शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंगली सूकरों का शिकार करने के उद्देश्य से अज्ञात लोगों द्वारा खेत में विद्युत तार बिछाए गए थे। इसी करंट प्रवाहित तार की चपेट में तेंदुआ आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया कि ग्राम नाटा का एक युवक खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसकी नजर राजस्व क्षेत्र में पड़े तेंदुए के शव पर पड़ी। युवक ने तत्काल इसकी जानकारी अपने पिता को दी। पिता द्वारा वन विकास निगम के वन अमले को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया और टीम मौके पर पहुंची जिसने आवश्यक कार्यवाही कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संदेह के आधार पर आरोपी बनाए गए 5 लोग
बताया गया कि शनिवार को वन अधिकारियों एवं डॉग स्क्वायड की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग कर साक्ष्य जुटाए गए। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर वन अमले ने संदेह के दायरे में आए पांच लोगों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ग्राम नाटा के ही कुछ लोगों की इस घटना में संलिप्तता की आशंका है।हालांकि, जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि करंट का जाल किसने और किन परिस्थितियों में बिछाया था।

एक सप्ताह के भीतर बाघ के बाद तेंदुए की मौत
आपको बताए कि विघुत करंट लगाकर वन्य जीवों का शिकार करने का यह कोई पहला मामला नही है।बल्कि जिले में आए दिनों ऐसे अपराध सामने आ रहे है।जंगल में वन्यजीवों की करंट से मौत का यह मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि हाल ही में इसी तरह की एक घटना में जंगली सूकर के शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के तार ने एक नर बाघ की जान ले ली थी। परसवाड़ा क्षेत्र के पूर्व बैहर अंतर्गत खुरमुंडी जंगल कक्ष क्रमांक 1582 में करंट की चपेट में आने से बाघ की मौत हुई थी। उस मामले में वन विभाग ने खरकाटोला निवासी दल्लू और लोखराम को हिरासत में लिया था। अब एक बार फिर जंगली सूकर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट के जाल में तेंदुए की मौत सामने आने से वन्यजीवों के लिए खतरा बढ़ने की तस्वीर सामने आई है।

2024 में भी इसी परियोजना क्षेत्र में करंट लगाकर किया गया था बाघ का शिकार
आपको बताए कि विद्युत करंट लगाकर बाघ का शिकार करने का यह मामला लामता परियोजना में पहली बार सामने नहीं आया है, बल्कि इसके पूर्व भी यहां विद्युत करंट से बाघ का शिकार किया जा चुका है।ज्ञात हो की लामता परियोजना क्षेत्र में वर्ष 2024 में भी बाघ के अवैध शिकार का गंभीर मामला …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here