जिसने लॉर्ड्स में लहराया तिरंगा उसी को हटाने की मांग, हरमनप्रीत कौर के खिलाफ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बयान

0

नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। लेकिन अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी डायना एडुल्जी ने कौर को कप्तानी से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि पुरुष टीम की तर्ज पर महिला क्रिकेट में भी अलग-अलग फॉर्मेट के कप्तान नियुक्त किए जाने चाहिए। डायना का मानना है कि कप्तानी से कौर के खेल पर असर पड़ रहा है।

डायना एडुल्जी ने हरमनप्रीत कौर को लेकर दिया बयान

सोमवार को महारानी टी20 लीग के अनावरण समारोह में डायना एडुल्जी ने हरमनप्रीत कौर को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हरमनप्रीत को कप्तान के तौर पर मुश्किल हो रही है। उनके खेल पर असर पड़ रहा है, इसलिए उन्हें एक बैटर के तौर पर खुलकर खेलने देना चाहिए। वह पहले एक बेहतरीन ऑल-राउंडर हुआ करती थीं, लेकिन फिर उन्होंने खुद को सिर्फ बैटिंग तक सीमित कर लिया। हालांकि, अब उनकी बैटिंग पर भी असर पड़ रहा है। मुझे लगता है कि बहुत समय हो गया है। हमें युवा खिलाड़ियों को कप्तानी करने का मौका देना चाहिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here