झारखंड के पलामू में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत; 4 के शव बरामद, 1 की तलाश जारी

0

Chainpur Bokiya Karma Puja Tragedy: झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बोकीया क्षेत्र में कोयल नदी से सटे तालाब में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई।Jharkhand Palamu Drowning Accident: झारखंड के पलामू जिले से एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक खबर सामने आई है। जिले के चैनपुर प्रखंड के बोकीया इलाके में करमा पूजा (Karma Puja) की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जहां कोयल नदी से सटे एक तालाब में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। जहां अब तक 4 बच्चों के शव पानी से बाहर निकाल लिए गए हैं, जबकि लापता 5वें बच्चे की तलाश लगातार जारी है। वहीं, इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और मातम का माहौल है।

विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोकीया क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीण और बच्चे करमा पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए कोयल नदी के समीप स्थित तालाब के पास पहुंचे थे। विसर्जन प्रक्रिया के दौरान अचानक बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।बता दें कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और बच्चे गहरे पानी में कैसे समा गए, इसकी वास्तविक वजह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब तक आसपास मौजूद लोग स्थिति को समझ पाते और मदद के लिए आगे बढ़ते, तब तक बच्चे गहरे पानी में डूब चुके थे।

पुलिस जांच में जुटी, 1 बच्चे का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटनास्थल पर पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की टीम मौजूद है। गोताखोरों की मदद से 4 बच्चों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृत बच्चों की आधिकारिक पहचान स्थापित की जा रही है। घटना के विस्तृत कारणों की जांच की जा रही है और प्रशासन द्वारा परिजनों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here