ग्रामीण थाना अंतर्गत नवेगांव के पास बेलगाम डंपर मोटरसाइकिल को ठोस मार दी। इस सड़क दुर्घटना में डंपर की ठोकर से मोटरसाइकिल में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों युवक निखिल पिता राजेंद्र बिरिया 17 वर्ष और गोलू उर्फ राजेंद्र पिता मिश्रीलाल बिरिया 30 वर्ष दोनों वार्ड नंबर 3 बैहर रोड बालाघाट निवासी है। जिन्हें जिला अस्पताल बालाघाट से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 सितंबर को 4:00 बजे करीब निखिल बिरिया और राजेंद्र बिरिया दोनों मोटरसाइकिल में बालाघाट से रजेगांव की ओर जा रहे थे ।तभी गोंदिया रोड नवेगांव के पास रजेगांव की ओर से तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने मोटरसाइकिल को ठोस मार दी ।डंपर की जबरदस्त ठोकर से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत ही जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।










































