योग कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव (Shavkat Mirziyoyev) के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता होगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों मध्य एशियाई और दक्षिण एशियाई साझेदारों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाना है।PM Modi Uzbekistan Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय आधिकारिक राज्य यात्रा पर ताशकंद पहुंचे हैं। यात्रा के पहले दिन की शुरुआत में प्रधानमंत्री मोदी ने ‘योग फेडरेशन ऑफ उज्बेकिस्तान’ द्वारा आयोजित एक विशेष योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में उज्बेक नागरिकों, योग उत्साही लोगों और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। योग कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव (Shavkat Mirziyoyev) के बीच उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता होगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य दोनों मध्य एशियाई और दक्षिण एशियाई साझेदारों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाना है।









































