[7:52 pm, 16/08/2026] +91 91311 04429: जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमो के किए गए आयोजन, झांकी रही मुख्य आकर्षण का केंद्र
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।भारत देश की पवित्र भूमि, ऐसे वीर-वीरांगनाओं की कहानियों से भरी पड़ी है, जिन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर देश की आजादी के लिए अपना अहम योगदान दिया है। जिसमें 1857 क्रांति की महानायिका क्रांतिकारी वीरांगना रानी अवंतीबाई भी एक है। जिनकी जयंती आज 16 अगस्त रविवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसीलों व ग्रामीण अंचलों में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जहां जयंती विशेष पर जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।जिसका मुख्य समारोह नगर मुख्यालय में आयोजित किया गया।जहां जयंती विशेष पर सामाजिक नेतृत्व में युवाओं द्वारा वीरांगना रानी अवंतीबाई का जयघोष करते हुए नगर में एक रैली निकाली गई।झांकियों के साथ निकाली गई यह रैली नगर के मोती गार्डन रामाबापू उद्यान से निकाली गई जो आम्बेडकर चौक से गोंदिया रोड होते हुए हनुमान चौक वहां से इतवारी गंज, सराफा मार्केट से मेन रोड होते हुए विभिन्न चौक चौराहों का भ्रमण करते हुए काली पुतली चौक और वहां से यहां रैली सीधे बस स्टैंड रानी अवंती बाई चौक पहुंची। जहां समाज संगठन के पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक बंधुओं ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका जयघोष किया।वही रानी अवंती बाई अमर रहे के नारे लगाए गए। वही एक मंचीय कार्यक्रम का आयोजन कर महानायिका की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया गया।इसके अलावा दिनभर जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन कर देर शाम कार्यक्रमों का समापन किया गया।
महारानी की जीवनी से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प
बस स्टैंड में प्रतिमा समक्ष विशेष पूजा अर्चना व जयघोष करने के उपरांत यहां रैली कार्यक्रम स्थल पहुंची।जहां रानी अवंती बाई की जयंती पर उद्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां आयोजित इस कार्यक्रम में गीत संगीत नत्य की छटाए देखने को मिली।तो वही कार्यक्रम के दौरान मंचासीन विभिन्न अतिथियों पदाधिकारियों ने रानी अवंती बाई की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही। जहां उन्होंने रानी अवंती बाई द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान, उनके कार्य, और आजादी की लड़ाई में उनके योगदान आदि को याद करते हुए समाज को एकजुट करने का संदेश दिया।
तलवारबाजी और युद्ध कौशल का प्रदर्शन रहा मुख्य आकर्षण का केंद्र
प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी 16 अगस्त को जयंती विशेष पर नगर मुख्यालय में धूमधाम से डीजे की धुन पर थिरकते हुए रैली निकालकर नगर भ्रमण किया गया, इस दौरान नगर के मुख्य चौराहों और मुख्य मार्ग से रैली के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने चौक चौराहों पर स्थित महापुरुषों और शहीदों पर माल्यापर्ण कर नमन किया गया ,रैली के दौरान रानी अवंती की वेश भूषा में बेटियां और विभिन्न चौक चौराहों पर की गई तलवार बाजी और युद्ध कौशल का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र बना रहा।वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना कर भव्य प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर अवंती बाई के जयकारों से समूचा शहर गूंज उठा। उधर वक्ताओं ने समाज को शिक्षा, संस्कृति, व्यापार सहित अन्य क्षेत्रों में अग्रसर करने की बात पर जोर दिया।इसी तरह बालाघाट मुख्यालय सहित ग्राम नैतरा, बगदरा, गोंगलाई, खुरसोड़ी, कुम्हारी, बोदा, भटेरा, बड़गांव, चिचगांव, कनकी, कोसमी, पथरवाडा,सहित ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से जयंती मनाई गई।
भारी बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब,
नगर मुख्यालय में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों को ललकारने वाली,नारी शक्ति और साहस की परिचायक,रामगढ़ की कुशल प्रशासिका वीरांगना रानी अवंती बाई जी के जन्म जयंती धूमधाम के साथ मनायी गई। इस अवसर पर विशाल भव्य रैली निकाली गई। जिसमें लोधी समाज का जन सैलाब उमड़ा। शहर में चार घंटे से अधिक अवधि तक रैली ने नगर भ्रमण किया। जानकारी अनुसार हर साल की तरह इस बार भी लोधी समाज की ओर से वीरांगना अवंती बाई के जन्मजयंती के अवसर पर उन्हें याद करने का कार्यक्रम नियत किया गया था। लेकिन हर बार के कार्यक्रम से इस बार अलग हटकर इस आयोजन को मूर्त रूप दिया गया। जिसके चलते यहां पर बारिश के बावजूद भी लोधी समाज का सैलाब उमड़ा। जिसमें विधायक अनुभा मुंजारे, विधायक राजकुमार कर्राहे भी शामिल हुये। हर हाथ में भगवा ध्वज व अवंती बाई अमर रहे की गूंज गूंजती रही। कार्यक्रम के पूर्व स्वर्गीय पूज्य रामाबाबू उद्यान मोती नगर में सभी लोग एकत्…
[7:55 pm, 16/08/2026] +91 91311 04429: असाटी महिला समिति बालाघाट द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट। सावन की हरियाली और उमंग से सराबोर हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन असाटी महिला समिति बालाघाट द्वारा नगर स्थित एक होटल में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और सावन के इस पारंपरिक पर्व का आनंद लिया।कार्यक्रम की शुरुआत तीज पर्व की शुभकामनाओं एवं उत्साहपूर्ण माहौल के साथ हुई। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा रैंप वॉक किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात समिति द्वारा विभिन्न मनोरंजक एवं आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता, ग्रुप गेम एवं सावन क्वीन प्रतियोगिता प्रमुख रहीं।प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह का प्रदर्शन …









































