नागपुर लूटकांड में दो व्यक्ति गिरफ्तार महाराष्ट्र ले गई पुलिस

0

३.७४ करोड़ की बरामदगी के बाद पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति की वारासिवनी न्यायालय से ली ट्रांजिट रिमांड

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नागपुर में व्यापारी से हुई करोड़ों रुपए की लूट के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने वारासिवनी क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डोरलीमाल निवासी अरविंद पिता दिनेश डहरवाल और रामपायली निवासी रजनीकांत अनिल चंद्रहास शामिल हैं। अरविंद को लूटकांड में फ रार चल रहे शुभम का बहनोई बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद महाराष्ट्र ले जाया गया।

दिनेश डहरवाल के खेत से बरामद हुए थे ३.७४ करोड़ रुपए

नागपुर के शांति नगर थाना क्षेत्र में व्यापारी से हुई करोड़ों रुपए की लूट के मामले की जांच के दौरान पुलिस को बालाघाट जिले के वारासिवनी क्षेत्र से जुड़े अहम सुराग मिले थे। इसके बाद नागपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की चार टीमों ने वारासिवनी थाने में आमद दर्ज कराकर क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की थी। पुलिस की जांच के दौरान २४ नवंबर को ग्राम डोरली निवासी दिनेश डहरवाल के खेत में पैरे के ढेर के नीचे तीन बोरियों में छिपाकर रखे गए नोट बरामद हुए थे। ग्राम पंचायत भवन में नोटों की गिनती कराई गयी जिसमें करीब ३ करोड़ ७४ लाख रुपए की राशि सामने आई थी। इस कार्यवाही के दौरान दिनेश डहरवाल के पुत्र अरविंद डहरवाल को पुलिस अपने साथ लेकर खेत पहुंची थी। पूछताछ और जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं मामले में रामपायली निवासी रजनीकांत अनिल चंद्रहास को भी गिरफ्तार किया गया है। अरविंद डहरवाल लूटकांड में फ रार चल रहे शुभम का बहनोई है।

वारासिवनी न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर महाराष्ट्र रवाना

दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उन्हें २४ नवंबर को वारासिवनी न्यायालय की प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड श्रीमती दिव्या सिंह की अदालत में पेश किया। न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर महाराष्ट्र रवाना हो गई। इस मामले में महाराष्ट्र पुलिस और नागपुर क्राइम ब्रांच की चार टीमें वारासिवनी थाना क्षेत्र में लगातार सर्चिंग कर रही थीं। अलग अलग स्थानों पर की गई कार्यवाही के बाद पुलिस को करोड़ों रुपए की रकम बरामद करने और दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफ लता मिली है। फि लहाल दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र ले जाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की आगामी जांच में लूट की वारदात में शामिल अन्य लोगों, रकम को छिपाने और आरोपियों के आपसी संपर्कों के संबंध में और जानकारी सामने आने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here