IND A vs SL A: इंडिया ए का सेमीफाइनल मैच कब? श्रीलंका से भिड़ंत, इस दिन वैभव सूर्यवंशी उतरेंगे मैदान पर

0

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइल में पहुंचने वाली सभी चारों टीमों के नाम तय हो गए हैं। भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश ने अपनी जगह पक्की कर ली है। 26 नवंबर से नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे। आइए जानते हैं इंडिया ए का सेमीफाइनल मुकाबला कब और किसके साथ होगा। साथ ही मैच कितने बजे शुरू होगा?

स्पोर्ट्स डेस्क नई दिल्ली। यूएई के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ ही टीम इंडिया ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंद पर 204 रन की पारी खेलकर विश्व रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। भारत ने 14.2 ओवर में 250 रन का स्कोर चेज किया। वह ग्रुप-बी में दूसरे स्थान पर रहा, जबकि पाकिस्तान ने टॉप पर जगह बनाई। अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उतरेगी।

ग्रुप-ए से श्रीलंका और बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। तीन में से तीन मैच जीतकर श्रीलंका 6 अंकों के साथ टॉप रहा। वहीं, बांग्लादेश ने तीन में से दो मैच जीतकर, चार अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, ग्रुप-बी में पाकिस्तान ने तीन में से तीन जीत और छह अंक के साथ टॉप पोजिशन हासिल किया, जबकि भारत ने तीन में दो मैच जीते और चार अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

भारत का श्रीलंका से होगा मुकाबला

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल मुकाबले 26 नवंबर से खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल मुकाबला A1 vs B2 के बीच यानी श्रीलंका बनाम भारत का होगा। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच B1 vs A2 यानी पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच 27 नवंबर को खेला जाएगा। इंडिया ए टीम गुरुवार को वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दोहा में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले-

मैचबनामतारीखसमय
सेमीफाइनल 1इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए26 नवंबर 2026भारतीय समयानुसार, 3ः30 बजे
सेमीफाइनल 2पाकिस्तान ए बनाम बांग्लादेश ए27 नवंबर 2026भारतीय समयानुसार, 3ः30 बजे

राह नहीं होगा आसान

सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ भारत को कड़ी टक्कर मिल सकती है। क्योंकि श्रीलंका की टीम पवन रथनायके की कप्तानी में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है। श्रीलंका की टीम में लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मदुष्का,निपुण धनंजय, जेनिथ लियानगे, वानुजा साहन, लाहिरू समराकून, रविन्दु फर्नांडो, दुलज समुदिथा और विजयकांत वियास्कंथ जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

भारत के पास है विध्वंसक हाथियार

हालांकि, भारतीय टीम भी किसी से कम नहीं है। यूएई के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी लय हासिल कर ली है, जो पिछले दो मैच (नेपाल और पाकिस्तान) में ज्यादा कुछ नहीं कर सके थे। इनका बल्ला चला तो मैच एकतरफा हो जाएगा। वहीं, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय लेवल के प्रेशर में खेलने का अनुभव है। कुल मिलाकर सेमीफाइनल में रोमांचक लड़ाई देखने को मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here