JBHSSL: ‘पाकिस्तान रोए, चिल्लाए या मातम मनाए, हमें क्या’, पाकिस्तानी सीरीज पर भड़की Shiv Sena

0

Shiv Sena on Pakistani Series Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: फवाद खान और माहिरा खान की सीरीज रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। अब इस मामले में शिवसेना नेता ने भी अपनी बात रखी है।

https://www.timesnowhindi.com/entertainment/web-series/shiv-sena-leader-anand-dubey-backs-aicwas-demand-to-ban-fawad-khan-mahira-khans-netflix-series-article-156563612#:~:text=FOLLOW%20US-,Shiv%20Sena%20on%20Pakistani%20Series%20Jo%20Bachay%20Hain%20Sang%20Samait%20Lo,%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A5%20%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B8%E0%A5%80%20%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%95%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%B0%E0%A4%B2%20%E0%A4%9C%E0%A5%81%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%B5%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8B%E0%A4%A7%20%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%20%E0%A4%B9%E0%A5%88%E0%A5%A4,-%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%B8%20%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%89%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4

शिवसेना ने की ये मांग

शिवसेना नेता आनंद दुबे ने ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) की उस मांग का समर्थन किया है, जिसमें पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज ‘जो बचाए हैं संग समेट लो’ को भारत में बैन करने की मांग की गई है। उन्होंने पाकिस्तान और वहां के कल्चरल कंटेंट का पूरी तरह बहिष्कार करने की अपील भी की है। आनंद दुबे ने ANI से कहा, ‘पाकिस्तान वेब सीरीज बनाए या क्रिकेट खेले, ये उनका अपना मामला है और उन्हें इसे अपने तक ही रखना चाहिए। जहां तक हमारे देश की बात है, हमें उनके क्रिकेट, वेब सीरीज या उनके साथ किसी भी तरह के सांस्कृतिक जुड़ाव में कोई दिलचस्पी नहीं है। हमारे फिल्म एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि नेटफ्लिक्स या दूसरे प्लेटफॉर्म पर आने वाली ऐसी वेब सीरीज को इंडिया में प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तान नाचे, गाए, रोए, चिल्लाए, मातम मनाए या भीख मांगे, हमें इनमें से किसी भी चीज में बिल्कुल दिलचस्पी नहीं है। इस समय भारत की प्राथमिकता पाकिस्तान का पूरी तरह बहिष्कार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here