आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। सहवाग ने भी अपना नाम मिनी-ऑक्शन में डाला है। इसके अलावा, फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के हीरो मोहित उल्वा भी ऑक्शन का हिस्सा रहेंगे।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन के लिए बीसीसीआई ने रजिस्टर खिलाड़ियों को सूची जारी कर दी है। 66 स्लॉट के लिए कुल 1220 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इसमें कुछ दिग्गज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों ने भी नाम दिया है, जिसमें पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग भी शामिल हैं। हालांकि, द्रविड़ के बेटे ने फिलहाल अपना नाम नहीं दिया है।
आर्यवीर सहवाग ने हाल ही में अंडर-19 एशिया कप में भारत को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। सहवाग ने भी अपना नाम मिनी-ऑक्शन में डाला है। इसके अलावा, फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के हीरो मोहित उल्वा भी ऑक्शन का हिस्सा रहेंगे। वहीं, राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने ऑक्शन में रजिस्टर नहीं किया है।
अंडर-19 एशिया कप में चला था बल्ला
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाए थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पांच मैच की पांच पारियों में 361 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल रहे। आर्यवीर ने फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में आईपीएल ऑक्शन के दौरान उन पर बड़ी बोली लग सकती है।
रजिस्टर खिलाड़ियों की सूची
बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को रजिस्टर खिलाड़ियों की जो सूची सौंपी है, उसमें 939 भारतीय और 281 विदेशी खिलाड़ी हैं। लिस्ट में 184 कैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 170 कैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी, एसोसिएट देशों के 42 खिलाड़ी, पिछले IPL सीजन में खेलने वाले 127 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी, 628 दूसरे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 69 अनकैप्ड इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल 2027 ऑक्शन में कुल 66 स्लॉट खाली हैं, जिसमें 25 विदेशी स्पॉट शामिल हैं। 16 दिसंबर को गोवा में मिनी-ऑक्शन होगा।
बड़े कैप्स भारतीय खिलाड़ी
कैप्ड इंडियंस में जो बड़े नाम हैं, उनमें, आकाश दीप, आवेश खान, दीपक चहर, दीपक हुड्डा, जयदेव उनादकट, करूण नायर, कुलदीप सेन, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, सारांश जैन, शिवम मावी, तुषार देशपांडे, उमेश यादव और उमरान मलिक शामिल हैं।










































