नौकरी के लिए भारत के पास टैलेंट तैयार नहीं, 74वें स्थान पर देश; प्रियंका चतुर्वेदी ने शिक्षा मंत्री की लगा दी क्लास

0

नई दिल्ली: बुधवार को जारी QS वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2026 के अनुसार वर्कफोर्स की तैयारी के मामले में भारत 74वें स्थान पर पहुंच गया है और ह्यूमन कैपिटल के मामले में 73वें स्थान पर पहुंच गया है, जो आर्थिक तेजी और नौकरी के लिए तैयार टैलेंट के बीच अंतर को दिखाता है। अब इस मामले को लेकर शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को घेरा है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान को अक्षम तक करार दे दिया। उन्होंने कहा कि नौकरी के लिए तैयार टैलेंट के मामले में भारत बहुत पीछे है। हमारे शिक्षा मंत्री अपने काम में अक्षम हैं।क्या कहा प्रियंका चतुर्वेदी ने

प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में स्किल गैप (कौशल की कमी) बहुत ज्यादा है। हमारे पास AI-आधारित भविष्य का फायदा उठाने का मौका है, लेकिन हम नौकरी के लिए तैयार टैलेंट के मामले में पीछे हैं। हमारे शिक्षा मंत्री अपने काम में अक्षम हैं और हम तेजी से सुधार करने के लिए स्किल मिनिस्ट्री को काफी प्राथमिकता नहीं देते हैं।

क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स में भारत 13वां स्थान पर

जून 2026 में जारी क्यूएस वर्ल्ड फ्यूचर स्किल्स इंडेक्स 2027 में भारत ने वैश्विक स्तर पर 13वां स्थान हासिल किया है। भारत ने 100 में से 89.4 के समग्र स्कोर के साथ यह उपलब्धि प्राप्त की। इस सूचकांक में संयुक्त राज्य अमेरिका पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे और यूनाइटेड किंगडम तीसरे स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here