पश्चिम बंगाल चुनाव बाद हिंसा से 300-400 BJP कार्यकर्ता भागकर असम पहुंचे’, सरमा बोले-ममता बनर्जी रोकें इसे

0

असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को दावा किया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा के बीच वहां से करीब 300-400 भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके परिवार के सदस्य भागकर पड़ोसी राज्य आ गए हैं।उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से ‘लोकतंत्र को बदरूप होने से’ बचाने की अपील भी की।

असम के स्वास्थ्य एवं वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘एक दुखद घटनाक्रम में बंगाल भाजपा के 300-400 कार्यकर्ता और उनके परिवार के सदस्य घोर अत्याचार एवं हिंसा की मार के बाद असम के धुबरी पहुंच गये। ‘ उन्होंने कहा, ‘हम (उन्हें) आश्रय एवं भोजन दे रहे हैं। ममता दीदी को लोकतंत्र को बदरूप होने से बचाना चाहिए। बंगाल बेहतर का हकदार है।

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने विपक्षी कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं पर राज्य सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
सोमवार को सरमा ने कहा था कि असम में लगातार दूसरी बार भाजपा के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता पर ‘हमला तो भूल जाइए’, उनका मजाक भी नहीं उड़ाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here