बालाघाट : देह व्यापार अड्डे से गिरफ्तार सभी आरोपी भेजे गए जेल

0


बालाघाट (पद्मेश न्यूज)। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर भरवेली थाना क्षेत्र के मरारी टोला स्थित एक अवैध देह व्यापार के अड्डे पर गुरुवार को की गई छापामार कार्यवाही में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को भरवेली पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जहां माननीय न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।जिसमे जिले की 3 तो महाराष्ट्र राज्य की 5 ऐसी कुल 8 महिलाओ और जिले के 6 पुरूषों का समावेश है। बताया जा रहा है कि भरवेली थाना क्षेत्र के मरारी टोला निवासी शकुन उर्फ कारी बाई पति स्व.नत्थुलाल मस्करे पिछले कई वर्षों से अपने घर पर ही देह व्यापार का काम कराती थी जो बाहर राज्यों से महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार कराकर अनैतिक धन लाभ अर्जित करती थी गुरुवार की सुबहा भरवेली पुलिस को मुखबिर ने पुख्ता सूचना दी कि कारी बाई के घर महाराष्ट्र राज्य के अलग-अलग जिलों से कुछ महिलाओं को देह व्यापार के लिए लाया गया है जहां कारी बाई उन महिलाओं से देह व्यापार करा रही है वही मौके पर जिले के कई युवक भी कारी बाई के घर पर ग्राहक के तौर पर आए हुए हैं। मुखबिर से मिली इसी सूचना पर कार्यवाही करते हुए गुरुवार को भरवेली पुलिस और महिला पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से छापामार कार्यवाही की गई जहां पुलिस ने अवैध देह व्यापार का संचालन करने वाली मरारी टोला निवासी महिला शकुन उर्फ कारी बाई सहित देह व्यापार में लिप्त कुल 8 महिलाओं के साथ-साथ ग्राहक 6 पुरुषों को गिरफ्तार किया जिनसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए सभी महिला पुरुष आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956,1860 की धारा(3),(4),(5),(7), 370 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण तैयार कर शुक्रवार को बालाघाट न्यायालय में पेश किया जहां माननीय न्यायालय ने देह व्यापार के मामले में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
इन्हें भेजा गया जेल

भरवेली के मरारी टोला स्थित अवैध देह व्यापार के अड्डे पर की गई छापामार कार्यवाही में जिले की 3 तो महाराष्ट्र राज्य की 5 ऐसी कुल 8 महिलाओ सहित जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र निवासी 6 ग्राहक पुरुषों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था जिसपर देह व्यापार संचालिका शकुन उर्फ कारी बाई मस्करे, थाना नवेगांव ग्राम पेंडरई निवासी 21 वर्षीय शंकर पिता सुखराम मानेश्वर, थाना भरवेली मुंडीमाई वार्ड नंबर 7 निवासी 40 वर्षीय दिनेश पिता शिव प्रसाद फुलबांधे, भरवेली मुंडिमाई निवासी 32 वर्षीय पवन पिता टिल्लू कठौते, थाना वारासिवनी गर्रा जागपुर निवासी 36 वर्षीय फैयाज पिता रज्जाक खान, भरवली मरारी टोला निवासी 19 वर्षीय मनीष पिता कालूराम मस्करे, भरवेली मरारी टोला निवासी 50 वर्षीय तूफान सिंह पिता हरिशंकर बारिक, नवेगांव थाना क्षेत्र निवासी एक 50 वर्षीय महिला,भरवेली थाना क्षेत्र निवासी एक 32 वर्षीय महिला के अलावा नागपुर, वर्धा ,कोल्हापुर, सहित महाराष्ट्र राज्य के अन्य जिलों से आई कुल 8 महिलाओं को पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां न्यायालय ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
 कारी बाई इसी मामले में पहले भी काट चुकी है सजा
आपको बताएं कि यह पहली बार नहीं है कि कारी बाई के ऊपर देह व्यापार का अड्डा चलाने और बाहर राज्यों से महिलाओं को लाकर उनसे देह व्यापार कराने का मामला दर्ज हुआ हो बल्कि इसके पूर्व वर्ष 2016 में भी कारी बाई के घर में पुलिस का छापा पड़ा था जहां देह व्यापार में लिप्त कुछ महिला पुरुष को पुलिस ने गिरफ्तार किया था उस समय भरवेली पुलिस ने कारी बाई सहित अन्य पर देह व्यापार कराने को लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया था जहां विद्वान अदालत ने कारी बाई सहित अन्य को देह व्यापार का अड्डा चलाने और देह व्यापार के धंधे में शरीक होने का दोषी मानते हुए सजा भी सुनाई थी।जहा से छूटने के बाद महिला के फिर देहव्यापार में लिप्त हो गई और काफी लम्बे समय से देहव्यापार करवा रही थी।
आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी-कार्णिक श्रीवास्तव
इस पूरे मामले के संदर्भ में की गई चर्चा के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक कार्णिक श्रीवास्तव ने बताया कि भरवेली थाना क्षेत्र के मरारी टोला मे अनैतिक देह व्यापार का कार्य चलने की सूचना मिली थी इसी सूचना पर भरवेली पुलिस और महिला थाना पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही की गई जिसमें मरारी टोला में अनैतिक व्यापार से जुड़ा एक गिरोह पकड़ाया है। जिसमें 8 महिलाओं और 6 पुरुष घटनास्थल पर मिले हैं जिन्हें गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शकुन उर्फ कारी बाई मस्करे मुख्य आरोपी है उसके घर में ही देह व्यापार चलाया जा रहा था जहां अन्य जगहों से अलग-अलग थाना क्षेत्रों के पुरुष मौके से पकड़ाए हैं उन्होंने बताया कि काफी दिनों से सुनने में आ रहा था कि वहां देह व्यापार चलता है लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिल रहे थे गुरुवार को मुखबिर ने स्पष्ट सूचना दी की कारी बाई के घर देह व्यापार चल रहा है जिस पर कार्यवाही करते हुए कुल 14 लोगों को देह व्यापार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर यह कार्यवाही की गई है। हमें जहां जहां भी ऐसे अड्डों का पता चलेगा वहां वहां ऐसी ही कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here