मध्‍य प्रदेश में कोविड वैक्सीन की 6 लाख से अधिक प्रिकॉशन डोज लगाई

0

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमार्बिड नागरिकों को प्रिकॉशन डोज लगाने में मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है। पात्र 5 लाख 51 हजार 508 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रंट लाइन वर्कर में से अब तक 4 लाख 39 हजार 303 को कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाई जा चुकी है।

संचालक एनएचएम (टीकाकरण) डॉ. संतोष शुक्ला ने जानकारी दी है कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रंट लाइन वर्कर को 10 जनवरी 2022 से प्रिकॉशन डोज लगाया जाना शुरू कर मात्र 19 दिन में 79.7 प्रतिशत पात्र स्वास्थ्य कार्यकर्ता और फ्रंट लाइन वर्कर को प्रिकॉशन डोज लगाई गई है।

पात्र 3 लाख 8 हजार 244 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में से 2 लाख 48 हजार 569 को कोविड वैक्सीन प्रिकॉशन डोज लगाकर 80.6 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई। इसी प्रकार पात्र 2 लाख 43 हजार 264 फ्रंट लाइन वर्कर में से एक लाख 90 हजार 734 को कोविड की प्रिकॉशन वैक्सीन डोज लगाकर 78.4 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई है

डॉ. शुक्ला ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमार्बिड एक लाख 60 हजार 896 नागरिकों को भी कोविड वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज लगाई गई है। इन तीनों श्रेणी में अब तक कुल 6 लाख 199 प्रिकॉशन डोज लगाई गई है।

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और फ्रंट लाइन वर्कर को प्रिकॉशन डोज लगाने में पात्र 25 हजार 310 के विरूद्ध 25 हजार 166 को प्रिकॉशन डोज लगाकर जबलपुर जिला 99.4 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। भिंड जिला पात्र 9987 के विरूद्ध 9885 पात्र लोगों को प्रिकॉशन डोज लगाकर 99 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर दूसरे स्थान पर है। सभी जिलों की सतत् मॉनीटरिंग कर शत-प्रतिशत पात्र लोगों को प्रिकॉशन वैक्सीन डोज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here