महिला टी20 विश्व कप की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रेस में स्मृति मंधाना, 4 खिलाड़ियों को मिला नॉमिनेशन

0

दुबई: ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी, इंग्लैंड की ओपनर डैनी व्याट-हॉज, भारत की स्मृति मंधाना और साउथ अफ्रीका की ऑलराउंडर मारिजाने कैप को पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया है। इन चारों खिलाड़ियों का प्रदर्शन टूर्नामेंट में शानदार रहा है। एलिसा पेरी और डैनी व्याट अपने शानदार खेल के बूते ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को फाइनल में पहुंचाने में सफल रही हैं। वहीं, मंधाना के दमदार प्रदर्शन के बावजूद भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई। कैप ने बढ़िया प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

एलिस पेरी ने एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक छह मैचों में 46.25 की औसत से 185 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में चार विकेट भी निकाले हैं। ऑस्ट्रेलिया के फाइनल तक अजेय सफर के दौरान पेरी को तीन बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में दो विकेट लेने के साथ 19 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके बाद पाकिस्तान और भारत के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक जड़कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और ऑस्ट्रेलिया को बिना कोई मैच गंवाए फाइनल में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here