‘मुझे पता है रिश्ता टूट सकता है’, इन्वेस्टमेंट बैंकर ने किए खुलासे; तो राहुल गांधी बोले- मेरे रिटर्न में तेजी लाएं

0

नई दिल्ली: लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सार्वजनिक जीवन के बारे में सभी को जानकारी है, लेकिन क्या आपको पता है कि राहुल गांधी का इन्वेस्टमेंट एडवाइजर कौन है? रविवार को राहुल गांधी के इन्वेस्टमेंट एडवाइजर मुथुकृष्णन धंदापानी ने राहुल गांधी की छवि को लेकर बड़ा खुलासा किया। साथ ही उन्होंने अंदेशा जताया कि इससे उनका राहुल संग रिश्ता टूट सकता है लेकिन इसके उलट कांग्रेस सांसद ने मजाकिया अंदाज में उन्हें जवाब देते हुए कहा, आप मेरे निवेशों पर रिटर्न में तेजी लाएं।

निवेश सलाहकार मुथुकृष्णन धंदापानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘मैं कोई व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने जा रहा हूं। मैं बस यह बताना चाहता हूं कि धारणा वास्तविकता से कितनी अलग होती है। यह किसी राजनीतिक दल या नेता का समर्थन करने के लिए नहीं है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि चीजें वैसी नहीं हैं जैसी दिखती हैं।’

2013 से अब तक संभाल रहे राहुल गांधी का इन्वेस्टमेंट

  • उन्होंने कहा, ‘2013 में, मेरे एक ग्राहक, जो राहुल गांधी के लिए प्रोफेशनल रूप से काम कर रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी को अपने म्यूचुअल फंड निवेशों को संभालने के लिए मेरा नाम सुझाया। 2013 में जब यूपीए-2 की सरकार सत्ता में थी, तब से लेकर आज तक, जब विजय ने कांग्रेस के समर्थन से शपथ ली, राहुल गांधी म्यूचुअल फंड निवेशों के लिए मेरे ग्राहक बने हुए हैं।’
  • इन्वेस्टमेंट एडवाइजर ने कहा, ‘हमने कई ईमेल का आदान-प्रदान किया है और कई बार फोन पर बात भी की है। मुथुकृष्णन ने कहा, जैसा कि आप जानते हैं मैं 2014 से 2024 तक नरेन्द्र मोदी का प्रबल समर्थक रहा हूं।’
  • मुथुकृष्णन धंदापानी ने आगे कहा, ‘राहुल या उनके कार्यालय के कर्मचारियों ने कभी भी इस विषय को मेरे सामने नहीं उठाया। मेरा मानना है कि मेरे ट्वीट उनके कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से देखे जाते हैं। वे मेरी प्रोफेशन सर्विस और राजनीतिक विचारों के बीच स्पष्ट रूप से अंतर समझते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here