Payal Gaming On Deepfake Video: टीवी पर डेली सोप के सामने अब ओटीटी पर रियलिटी शो एक के बाद एक ऑन एयर हो रहे हैं। एकता कपूर का शो लॉकअप सीजन 2 आ गया है। इससे पहले कुणाल खेमू अपना रियलिटी शो अलायंस (Alliance) लेकर आए। इस शो में टीवी के कई स्टार्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने एंट्री ली है। इस शो में पायल गेमिंग (Payal Gaming) ने भी एंट्री ली है, जो एक समय पर अपने डीपफेक वीडियो की वजह से ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं। अब पायल गेमिंग ने अपने डीपफेक वीडियो पर दर्द बयां किया है और बताया कि उन दिनों उन्हें क्या क्या झेलना पड़ा था।
डीपफेक वीडियो पर बोलीं पायल गेमिंग
पायल गेमिंग पहली बार अपने इस विवाद पर बोलते हुए नजर आई हैं। उन्होंने इस शो में कहा कि आजकल लोग बहुत ज्यादा सेंसेटिव हो गए हैं। आपकी एक छोटी-सी बात भी आपके खिलाफ इस्तेमाल की जा सकती है। मुझे ये कहते हुए भी शर्म आती है कि किसी इंसान को आगे बढ़ता देखकर लोग इतनी हद तक गिर सकते हैं। उन्होंने मेरी इमेज का मजाक उड़ाया और मेरा डीपफेक वीडियो तक बना दिया।
पायल गेमिंग ने खुद को संभाला
पायल ये सब कुछ रोडीज फेम निखिल चिनापा को बताती हैं और इस मौके पर वह काफी रोती हैं। तब निखिल कहते हैं, ‘लड़की होना आसान नहीं है, क्योंकि बिना किसी वजह के लोगों का बहुत ज्यादा ध्यान आपकी तरफ जाता है। आपका काम इंटरनेट पर होता है, इसलिए आपको आलोचनाओं और बेवजह की बातों को सहने की आदत डालनी पड़ती है और मानसिक रूप से मजबूत बनना पड़ता है।’ इस पर पायल कहती हैं कि वो अपने खिलाफ हुई इस साजिश के लिए लड़ी थीं और गुनहगारों को जेल में भी भेजा, तब निखिल ने उनसे कहा कि आप इन जैसे बेवकूफों से फाइट बैक नहीं कर सकतीं।









































