महिला घायल:मोटरसाइकिल सवार वनरक्षक भी जख्मी
बालाघाट। जिला मुख्यालय से करीब 6 किलोमीटर दूर बैहर रोड स्थित भरवेली सिवनी कैंप चौक में बुधवार की शाम सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रही एक महिला को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला के साथ मोटरसाइकिल चालक वनरक्षक भी घायल हो गया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बालाघाट में लाया गया जहां अत्यधिक लोग चोट लगने से घायल महिला लीलावती सलामे पति दशरथ सलामे 55 वर्ष वार्ड क्रमांक 15, सिवनी कैंप भरवेली निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है । वहीं मोटरसाइकिल चालक वनरक्षक नंदकिशोर खैरवार पिता जेठू लाल खैरवार 56 वर्ष महर्षि स्कूल के पास, भटेरा बालाघाट निवासी है। जिन्हें इस दुर्घटना में मामूली चोटे आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नंदकिशोर वन परिक्षेत्र लोगुर मैं वनरक्षक के पद पर पदस्थ है। और वह मोटरसाइकिल से आना-जाना करते हैं।
बताया गया कि लीलावती सलामे अपने परिवार के साथ मजदूरी करती हैं। 28 अक्टूबर, की शाम करीब 6:45 बजे लीलावती सामान खरीदने के लिए चौक की ओर गई थीं। सामान खरीदकर घर लौटते समय जब वह सड़क पार कर रही थीं तभी नंदकिशोर खैरवार मोटरसाइकिल में ग्राम डोरा के जंगल से अपने घर भटेरा लौट रहे।वनरक्षक नंदकिशोर खैरवार की मोटरसाइकिल रोड पार हो रही लीलावती से टकरा कर अनियंत्रित हो गईं।जिससे महिला लीलावती और मोटरसाइकिल चालक नंदकिशोर खैरवार दोनों घायल हो गए।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल बालाघाट पहुंचाया गया।जहां उनका उपचार जारी है। इस दुर्घटना में अत्यधिक चोट लगने से घायल लीलावती को अस्पताल मे भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल पुलिस ने दोनों घायलों के बयान दर्ज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए घटनास्थल से संबंधित भरवेली थाना भेज दिया है।










































