‘ये सब झूठ है झूठ है…’, शोएब अख्तर को याद है मां की सलाह, PCB में नौकरी ना करने के बयान पर कायम

0

एक पाकिस्तानी चैनल पर लाइव टीवी प्रोग्राम के दौरान एंकर ने अख्तर से को याद दिलाया कि शोएब अख्तर ने एक बार कहा था कि उनकी मां ने उन्हें PCB और पाकिस्तानी राजनीति से दूर रहने के लिए कहा था। इस पर अख्तर ने कहा कि वह अपने बयान पर आज भी कायम हैं।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। ‘रावलपिंडी एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने पाकिस्तान मेंस टीम के चीफ सेलेक्टर की भूमिका संभालने की खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के साथ किसी भी तरह से जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपनी मां की सलाह याद है और वह अपने बयान पर कायम रहेंगे।

जब से बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 0-3 से हारी है। तब से कोचिंग और सेलेक्शन कमेटी के ढांचे में बड़े बदलाव की खबरें आ रही हैं और कहा जा रहा है कि यह पूर्व तेज गेंदबाज अहम भूमिका संभाल सकते हैं।

अपने बयान पर कायम

एक पाकिस्तानी चैनल पर लाइव टीवी प्रोग्राम के दौरान एंकर ने अख्तर से को याद दिलाया कि शोएब अख्तर ने एक बार कहा था कि उनकी मां ने उन्हें PCB और पाकिस्तानी राजनीति से दूर रहने के लिए कहा था। इस पर अख्तर ने कहा कि वह अपने बयान पर आज भी कायम हैं।उस सलाह को मानता हूं’

PTV स्पोर्ट्स पर अख्तर से चीफ सेलेक्टर बनने की खबरों के बारे में पूछा गया तो पाकिस्तान के पूर्व स्टार ने कहा, ऐसी कोई बात नहीं है और जो कुछ भी कहा जा रहा है, वह सिर्फ अटकलें हैं। मैं अपने बयान पर कायम हूं और उस सलाह को मानता रहूंगा।

‘यह सब झूठ है’

उन्होंने आगे कहा, इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे PCB में जाने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं चीफ सेलेक्टर की भूमिका संभालने के बारे में ये सभी खबरें सुन रहा हूं। यह सब झूठ है और ऐसे दावों में कोई सच्चाई नहीं है। मैं बस पाकिस्तान क्रिकेट की बेहतरी चाहता हूं। मैं पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करना पसंद करूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि मैं इसे कई अन्य तरीकों से कर सकता हूं।

नकवी और अख्तर में बढ़ी है नजदीकियां

अख्तर ने यह भी बताया कि मोहसिन नकवी की अगुआई वाले PCB के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों में PCB ने बदलाव करने में कोई हिचकिचाहट नहीं दिखाई है और कई कप्तानों, कोचों और चयनकर्ताओं को बदला गया है।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अख्तर ने PCB चेयरमैन नकवी से राष्ट्रीय टीम और उसकी किस्मत बदलने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की थी। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि नकवी और अख्तर के रिश्ते तब बेहतर हुए जब नकवी ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अख्तर से उनके बड़े भाई के निधन के बाद संपर्क किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here