राज्य स्तरीय थागता मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बालाघाट के खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक

0

3 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल कर जिले का बढ़ाया गौरव
फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट। मध्य प्रदेश थागता मार्शल आर्ट एसोसिएशन एवं जिला दतिया थागता एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7वीं मध्य प्रदेश थागता स्टेट चैंपियनशिप में बालाघाट जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक अपने नाम किए। जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 3 रजत और 2 कांस्य पदक अर्जित कर बालाघाट का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 11 अगस्त तक दतिया में किया गया। प्रतियोगिता में भोपाल, विदिशा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रायसेन, सीहोर, इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर 9 अगस्त को दतिया कलेक्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि 10 अगस्त को दतिया पुलिस अधीक्षक एवं जिला खेल अधिकारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इन्होंने झटके पदक
मुख्य प्रशिक्षक एवं सचिव संतोष पारधी के नेतृत्व में 5 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। विकासखंड कटंगी के आकाश ठाकरे ने कांस्य पदक, लालबर्रा की साक्षी राजाराम दादरे ने कांस्य पदक अर्जित किया। वहीं बालाघाट के सुशांक पारधी, मौली कावरे और हर्षित गौतम ने रजत पदक हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया।इसके अलावा रिया उमेश राकेश, उमंग दामोदर जंघेले और सोहन नागपुरे ने प्रतियोगिता में सहभागी के रूप में भाग लिया। टीम के सहायक प्रशिक्षक एवं टीम मैनेजर शुभम मानेश्वर ने भी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को सहयोग प्रदान किया।

बधाइयों का लगा ताता
बताया गया कि खिलाड़ियों को यह उपलब्धि बालाघाट जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा तथा बालाघाट थागता मार्शल आर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी के मार्गदर्शन में हासिल हुई। संस्था के पदाधिकारियों एवं खेल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अनिल धुवारे, जिला कराटे स्पोर्ट्स प्रशिक्षण एवं एजुकेशन संघ के उपाध्यक्ष रविंद्र भाटिया, सहसचिव चंद्रकांत पीपलेवार, सदस्य राजेंद्र बल्ले, संजू मेश्राम, लव कुमार नागपुरे, प्रज्ञात वासनिक सहित खेल विभाग के योगेंद्र पटले, केदार ठाकरे, अरविंद पटले, धीरज डोंगरे, दीपक अवचट, अनिल सावनकर, साक्षी खैरकर, अमरचंद ठाकुर एवं सभी युवा समन्वयकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here