विद्यार्थियों के लिए बनाएंगे होस्टल, खोलेंगे अपना कार्यालय भी

0

जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन (जीतो) के इंदौर चेप्टर के आर्किटिक्चर हितेंद्र मेहता नए चेयरमेन चुने गए हैं। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक समारोह में निवृत्तमान चेयरमैन भगवंतसिंह नागौरी से उन्होंने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर में विद्यार्थियों के लिए होस्टल एवं जीतो के एक स्थायी कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक गतिविधियों को विस्तार देने और क्षेत्र के निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों की मदद उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगी।

इस अवसर पर 2020-22 के लिए संस्था के पदाधिकारी एवं बोर्ड सदस्यों की भी घोषणा की गई। सीए नितिन डफरिया को मुख्य सचिव मनोनीत किया, जो रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के गवर्नर रहे हैं। 2022 तक के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी टीम प्रदर्शनी, जॉब फेयर एवं व्यापारिक बैठक में विशेष रुचि रखती है। इसमें युवा एवं महिला इकाई की भी सक्रिय भूमिका रहेगी। इस अवसर पर मप्र-छग क्षेत्र के चेयरमेन कमलेश सोजतिया ने देशव्यापी गतिविधियों पर प्रकाश डाला और कहा कि इस समय जॉब प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन समय की मांग है।

निवृत्तमान चेयरमेन ने दिया कार्यकाल का ब्यौरा

निवृत्तमान चेयरमेन भगवंत सिंह नागौरी ने इस मौके पर नए सदस्यों का स्वागत किया और वर्ष 2018-20 तक के उनके कार्यकाल का ब्यौरा दिया। इस मौके पर सभी पूर्व चेयरमेन शिवसिंह मेहता, राजेंद्र मेहता भी मौजूद थे। एफसीपी सदस्य प्रकाशचंद्र कांकरिया, अमित कुमठ के अलावा राजेंद्र सुराणा, दिलीप सी. जैन, विमल घोरावत, देवेंद्र चेलावत सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। अंत में नए मुख्य सचिव नितिन डफरिया ने आभार माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here