विधायक कृष्णा गौर ने लागए पौधे, महिलाओं को दिलाया पौधे लगाने का संकल्प

0

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के समस्त वार्ड में होने वाले पौधारोपण का शुभारंभ सुरक्षित शारीरिक दूरी और मास्क लगा कर किया गया। भाजपा साकेत मंडल के पंचशील नगर में विधायक कृष्णा गौर द्वारा पीपल का पौधा लगाकर किया शुभारंभ किया। विधायक कृष्णा गौर द्वारा नगर निगम अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह को लगाएं जा रहे पौधों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कराने का कहा। कृष्णा गौर ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है, और इस संस्कृति में पेड़ पौधों को विशेष महत्व देते हुए भगवान का दर्जा दिया गया है। इसी लिये पेड़ पौधों की पूजा भी भारतीयों द्वारा की जाती है। पौधों को जीवन रक्षक समझा जाता है, क्योंकि ये ऑक्सीजन प्रदान करते हैं व कार्बन-डाइ-ऑक्साइड को सोखते हैं। विधायक कृष्णा गौर ने उपस्थित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय रहवासियों से कहा कि हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पेड़ लगाना हैं एवं उनका उनका संरक्षण भी करना है। क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना है कि हम शुभ कार्य से पूर्व सर्वप्रथम एक पेड़ अवश्य लगाएं लगाएं जिससे हम जलवायु परिवर्तन को भी रोक सकें। विधायक उपस्थिति में गोविंदपूरा विधानसभा क्षेत्र में कई जगह पौधरोपण हुआ। इसमें कॉलोनियों के महिलाएं भी एकत्रित हुईं। सभी ने एकजुट होकर पौधे लागए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा जिला उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद एवं एमआईसी सदस्य केवल मिश्रा, सुनील द्विवेदी, राज यादव, तुलाराम नामदेव, लक्ष्मण परमार, मनोज पटोदिया, अरविंद जैन भारतीय जनता पार्टी एवं क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here