‘वो बाएं हाथ के स्पिनर की ड्रीम बॉल थी’… मानव सुथार की पहली गेंद को देखकर हैरान रह गए जडेजा, जमकर की तारीफ

0

Ravindra Jadeja Calls Manav Suthar’s Wicket Delivery As ‘Dream Ball’: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने अपनी पहली ही गेंद पर विकेट लिया। जिस गेंद पर सुधार को विकेट मिला, उसे देखकर अनुभवी भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी दंग रह गए। उन्होंने इस गेंद को ड्रीम बॉल बताते हुए जमकर तारीफ की है।IND vs SL 1st Test: टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन युवा ऑलराउंडर मानव सुथार की बॉलिंग की तारीफ की। उन्होंने सुथार की उस पहली ही गेंद को, जिस पर उन्हें विकेट मिला, “लेफ़्ट-आर्म स्पिनर की ड्रीम बॉल” कहा। गॉल टेस्ट के स्पिन से प्रभावित तीसरे दिन सुथार के चार विकेट और जडेजा के 350 टेस्ट विकेट पूरे करना मुख्य आकर्षण रहा। श्रीलंका ने निरोशन डिकवेला की मजबूत पारी और सोनल दिनुशा के शतक के दम पर संघर्ष किया, लेकिन भारतीय स्पिनरों के सामने उनकी बाकी टीम लड़खड़ाती दिखी।

सुथार की पहली ही गेंद पर उन्हें अनुभवी दिनेश चांदीमल का अहम विकेट मिला। गेंद अंदर की ओर ड्रिफ्ट होने के बाद तेजी से घूमी और उछली, और सीधे विकेटकीपर ऋषभ पंत के सुरक्षित हाथों में चली गई। बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में जडेजा ने उस गेंद को बाएं हाथ के स्पिनर के लिए “ड्रीम बॉल” बताया और कहा कि उन्हें वह गेंद देखकर बहुत मजा आया।

जडेजा ने कहा, “मैंने तुम्हें पहली बार टेस्ट मैच में बॉलिंग करते देखा। तुम्हारे हाथ से निकली पहली ही गेंद… असल में, वो बहुत ही शानदार गेंद थी (जिस पर चांदीमल आउट हुए)। एक लेफ्ट-आर्म स्पिनर के तौर पर, मैं टीवी पर बहुत कुछ देखता हूं। लेकिन जो अनुभव मुझे लाइव मिला (हाथ से निकली पहली गेंद और उस पर स्पिन) उसे देखकर मुझे लगा कि मैंने एक असली बाएं हाथ के स्पिनर की ड्रीम बॉल देखी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here