शादी के बाद दूल्हा छूने लगा दुल्हन के पैर, फिर पत्नी ने की यह हरकत, वीडियो वायरल

0

सोशल मीडिया पर अक्सर शादी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी दुल्हन खास अंदाज में एंट्री लेती है तो कभी पूरी शादी ही खास अंदाज में होती है। कभी कभार तो शादी में शामिल न होने वाले मेहमानों को बिल भी भेज दिया जाता है। ताजा मामले में एक दूल्हे ने शादी के बाद अपनी दुल्हन के पैर छूकर सभी का दिल जीत लिया। अब दूल्हे की यह पहल सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही है और उसकी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं। इस दौरान दूल्हा भी अपनी दुल्हन के पैर छूता है, जो लोगों को बहुत पसंद आया है। सोशल मीडिया पर इस दूल्हे की खूब तारीफ हो रही है।

वायरल वीडियो में क्या है

इंस्टाग्राम पर mr_robin_hudd नाम के पेज ने यह वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक जोड़ा मंदिर में शादी करता है और शादी के बाद दुल्हन अपने पति के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती है। इसके बाद दूल्हा भी झुककर अपनी दुल्हन के पैर छूने लगता है, लेकिन दुल्हन उछलकर पीछे हट जाती है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों ने वरमाला पहन रखी है और दोनों ही बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया में हो रही दूल्हे की तारीफ

सोशल मीडिया में लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और दूल्हे की जमकर तारीफ हो रही है। इंस्टाग्राम में इस वीडियो को अब तक 35 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं लाखों लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। कइ लोग कमेंट करके दूल्हे की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग इनके सुखद भविष्य की कामना कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here