सऊदी में मची तबाही के बीच ईरान ने होर्मुज खोलने के लिए रखी 7 शर्तें, बाब अल मंदेब पर भी खतरा, मानेंगे ट्रंप?

0

तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए अमेरिका के सामने 7 शर्तें रखी हैं। तेहरान ने साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिका इन सभी सातों शर्तों को नहीं मानता है तो तक सोमवार को ओमान के साथ होने वाले समझौते के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य नहीं खोलेगा। पाकिस्तानी मीडिया ऑउटलेट जियो न्यूज ने सातों शर्तों को देखने का दावा किया है। हालांकि ईरान ने आधिकारिक तौर पर उन सात शर्तों को जारी नहीं किया है। लेकिन जियो न्यूज ने ईरान के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से शर्त पर कहा कि हाल ही में हुई बातचीत की समीक्षा करने से सभी शर्तें स्पष्ट हो जाएंगी।

ईरान की तरफ से ये 7 शर्तें उस वक्त रखी गई हैं जब हूती विद्रोही लगातार सऊदी अरब पर हमले कर रहे हैं। हूती विद्रोही यमन ने मोखा बंदरगाह शहर पर कब्जा कर चुके हैं और अब वो बाब-अल मंदेब स्ट्रेट की तरफ बढ़ रहे है। उन्होंने सऊदी के तेल निर्यात को रोकने की कई बार सऊदी की रिफाइनरी और हवाई अड्डों पर हमले किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here