सनी देओल की Gadar 3 पर शुरू हुआ काम, अनिल शर्मा ने शूटिंग डेट्स से उठाया पर्दा

0

Anil Sharma on Gadar 3: बॉलीवुड के फेमस स्टार सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म बंटवारा 1947 को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में फिल्म बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था। अब इन सब के बीच सनी देओल की एक और अपकमिंग फिल्म गदर 3 (Gadar 3) को लेकर अपडेट सामने आया है। फिल्म गदर के डायरेक्टर अनिल शर्मा (Anil Sharma) ने अभी हाल ही में दिए इंटरव्यू में फिल्म गदर 3 को लेकर नया खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं अनिल शर्मा ने क्या कहा है।’गदर 3′ को लेकर आया नया अपडेट

सनी देओल की फिल्म गदर 3 एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह अनिल शर्मा का अभी हाल ही में फिल्म गदर 3 को दिया अपडेट है। Variety India से बात करते हुए अनिल शर्मा ने बताया कि इस समय ‘गदर 3’ की कहानी और स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जैसे ही उन्हें लगेगा कि स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार है और कहानी फाइनल हो गई है, फिल्म का काम शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसकी शूटिंग इस साल के आखिर तक शुरू हो सकती है। अनिल शर्मा का कहना है कि ‘गदर’ आज भी लोगों के दिलों में इसलिए बसी हुई है क्योंकि लोगों ने इसे दिल से अपनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here