20 जून 2026: नॉकआउट में अमेरिका, तुर्की वर्ल्ड कप से बाहर, 9वें दिन फीफा में इन टीमों ने मारी बाजी

0

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप स्टेज के मुकाबलों ने रोमांच की सारी हदें पार कर दी हैं जहां ब्राजील ने हैती को 3-0 से रौंदकर और मोरक्को ने स्कॉटलैंड पर 1-0 की ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नॉकआउट की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया है वहीं दूसरी तरफ लगातार दो हार के साथ हैती और तुर्की का वर्ल्ड कप का सफर ग्रुप स्टेज में ही खत्म हो गया है। इसके उलट सह-मेजबान अमेरिका ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से शिकस्त दी और लगातार दो जीत के साथ टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

ब्राजील ने 3-0 से दर्ज की जीत

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप सी के मुकाबले में ब्राजील ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हैती को 3-0 से हराया। फिलाडेल्फिया स्टेडियम में ब्राजील की जीत के नायक मैथ्यूस कुन्हा रहे, जिन्होंने मैच में दो गोल दागे। इस जीत के साथ ही गोल अंतर के आधार पर ब्राजील ने ग्रुप सी में पहला स्थान हासिल कर लिया है। मोरक्को के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद टीम के प्रदर्शन पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे थे। हालांकि, ब्राजील ने हैती के खिलाफ दमदार प्रदर्शन से आलोचकों को करारा जवाब भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here