25 साल बाद विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप में ‘वाइल्ड कार्ड’ एंट्री ने किया कमाल, ब्रिटेन की आर्थर फेरी सेमीफाइनल में पहुंचे

0

Wild Card Entry Arthur Fery Reaches In Wimledon Semi Finals: टेनिस विश्व रैंकिंग में 114वें स्थान पर काबिज ब्रिटेन के वाइल्ड कार्डधारी आर्थर फेरी ने विम्बलडन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। 23 वर्ष के फेरी ने नौवीं वरीयता प्राप्त फ्लावियो कोबोली को 6-4, 7-6, 6-0 से हराया। यह मुकाबला देखने के लिये रॉयल बॉक्स में ब्रिटेन की महारानी कैमिला भी मौजूद थीं। इससे पहले पुरूष एकल वर्ग में वाइल्ड कार्ड के जरिये सेमीफाइनल तक पहुंचने का कमाल गोरान इवानीसेविच ने 2001 में किया था।

मैच में पहला सेट जीतने के बाद दर्शकों ने खड़े होकर फेरी का अभिवादन किया। उन्होंने टाइब्रेकर में दूसरा सेट जीता और तीसरे सेट में एकतरफा जीत दर्ज की। दूसरे कोर्ट पर अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-4, 6-2 से हराया और अब वह फेरी से सेमीफाइनल में खेलेंगे।

महिला वर्ग में मार्ता कोस्तियुक ने जैसमीन पाओलिनी को 6-3, 6-2 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। अब वह लिंडा नोस्कोवा से खेलेंगी जिन्होंने एलिसे मर्टेंस को 6-3, 7-5 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में कोको गाफ का सामना कैरोलिना मुचोवा से होगा।

उधर, पुरुष सिंगल्स के सबसे चर्चित व बड़े मुकाबले में नोवाक जोकोविच विंबलडन 2026 के सेमीफाइनल में जानिक सिनर का सामना करेंगे। यह मैच बहुत अहम है। जोकोविच अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में हैं और यह उपलब्धि हासिल करने का इससे बेहतर मौका उन्हें शायद ही मिले। सात बार के चैंपियन जोकोविच ग्रास कोर्ट पर अपनी महारत के लिए जाने जाते हैं और सिनर के खिलाफ़ मुकाबले में उन्हें मानसिक बढ़त भी हासिल होगी, क्योंकि उन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन में सिनर को हराया था। पिछले साल विंबलडन में सीधे सेटों में हारने के मुकाबले, इस साल नोवाक के पास सिनर को हराने का बेहतर मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें एक बार फिर शानदार खेल दिखाना होगा। ऑस्ट्रेलियन ओपन में जोकोविच से हारने के बाद से सिनर अपने सबसे अच्छे फ़ॉर्म में नहीं दिखे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here