3 साल की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? सीनियर सिटीजन को यहां होगा फायदा

0

अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित निवेश के साथ बढ़ाना चाहते हैं और ज्यादा लंबे समय के लिए भी निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 3 साल की एफडी खुलवा सकते हैं।

अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अपनी बचत को सुरक्षित रखते हुए उस पर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। बहुत लंबे समय तक निवेश नहीं करना चाहते हैं तो 3 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं। देश के कई बड़े बैंक 3 साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन को आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। आइए जानते हैं किस बैंक में सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है-

Yes Bank दे रहा सबसे ज्यादा ब्याज

तीन साल की एफडी पर सीनियर सिटीजन के लिए सबसे आकर्षक ब्याज दर Yes Bank की है। बैंक सामान्य नागरिकों को 7.25 प्रतिशत ब्याज दे रहा है, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.75 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है।

किस बैंक में कितना मिलेगा ब्याज?

तीन साल की एफडी पर अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें तो Axis Bank वरिष्ठ नागरिकों को 7.10 प्रतिशत ब्याज दे रहा है। वहीं HDFC Bank और PNB में यह दर 7.05 प्रतिशत है। SBI और Punjab National Bank में वरिष्ठ नागरिकों को 6.80 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। Canara Bank और Bank of Baroda में तीन साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को क्रमशः 6.75 प्रतिशत और 6.75 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है।

बैंक का नामसामान्य नागरिकसीनियर सिटीजनसुपर सीनियर सिटीजन
SBI6.30%6.80%—
HDFC Bank6.55%7.05%—
PNB6.30%6.80%7.05%
Axis Bank6.60%7.10%—
Canara Bank6.25%6.75%—
Yes Bank7.25%7.75%—
Bank of Baroda6.25%6.75%6.85%

FD करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सीनियर सिटीजन को एफडी करवाने से पहले केवल ब्याज दर नहीं, बल्कि बैंक की अन्य शर्तों को भी समझना चाहिए। एफडी पर मिलने वाला वास्तविक रिटर्न इस बात पर निर्भर करता है कि ब्याज का भुगतान मासिक, तिमाही या मैच्योरिटी पर लिया जा रहा है। इसके अलावा समय से पहले एफडी तुड़वाने पर पेनल्टी भी लग सकती है।

ध्यान रखें कि एफडी से मिलने वाला ब्याज टैक्स के दायरे में आता है। अगर कुल ब्याज आय निर्धारित सीमा से अधिक है, तो टीडीएस भी कट सकता है। साथ ही, बैंक की ब्याज दरें समय-समय पर बदलती रहती हैं। इसलिए निवेश करने से पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट रेट और नियम जरूर जांच लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here