Ind a बनाम Uae Asia Cup Rising Star, भारत ए बनाम यूएई एशिया कप राइजिंग स्टार आज के मैच का लाइव स्कोरकार्ड, Cricket Score Update LIVE: आज एशिया कप राइजिंग स्टार्स के 11वें मुकाबले में भारत का सामना यूएई से है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के चलते भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला बन गया है। इस मैच में भारतीय टीम सेमीफाइनल का टिकट हासिल करने उतरेगी। यहां पढ़ें मैच के लाइव अपडेट्स।
IND A vs UAE Live Score: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के 11वे मुकाबले में भारत के सामने यूएई की चुनौती है। यह मैच यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, दोहा में खेला जा रहा है। यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए हैं। आयुष बदोनी, विप्रज निगम और प्रिंस यादव की जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को शामिल किया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
इंडिया ए प्लेइंग इलेवन:- वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
यूएई प्लेइंग इलेवन- अर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह, मुहम्मद शाहदाद, आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डिसूजा, उदीश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह, जाहिद अली
IND A vs UAE Live Score: यूएई का गिरा चौथा विकेट
शहबाज अहमद ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। 35वें ओवर की पहली गेंद पर डिसूजा को हर्षित राणा के हाथों कैच आउट करवाया। मोहम्मद आफताब आलम बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।
NOV 24, 2026 14:06 IST
IND A vs UAE Live Score: यूएई के 150 रन पूरे
यूएई ने 150 रन पूरे कर लिए हैं। 34 ओवर समाप्त हो गए हैं और 4.44 नेट रन रेट से 151 रन बना लिए हैं। शहदाद 82 और डिसूजा 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को विकेट की तलाश है। दोनों ने 72 गेंद पर 60 रन की साझेदारी कर ली है।
NOV 24, 2026 13:55 IST
IND A vs UAE Live Score: शतक की तरफ हरप्रीत
हरप्रीत धीरे-धीरे अपने शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। गर्मी ज्यादा होने के चलते खिलाड़ियों को बार-बार ब्रेक लेना पड़ रहा है। चौथे विकेट के लिए शहदाद और डिसूजा के बीच 55 गेंद पर 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। शहदाद 94 गेंद पर 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। डिसूजा 16 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं।
31 ओवर के बाद यूएई का स्कोर- 130/3
NOV 24, 2026 13:48 IST
IND A vs UAE Live Score: 30 ओवर समाप्त
यूएई की पारी के 30 ओवर समाप्त हो गए हैं। यूएई ने 125 रन बना लिए हैं। शहदाद 92 गेंद पर 66 रन बनाकर और ईथन डिसूजा 24 गेंद पर 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। रिंकू ने दो बार मौका बनवाया लेकर दोनों ही बार खराब फील्डिंग के चलते भारत को विकेट नहीं मिला। चौथे विकेट के लिए 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो गई है।
NOV 24, 2026 13:40 IST
IND A vs UAE Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने छोड़ा कैच
वैभव सूर्यवंशी ने रिंकू सिंह की गेंद पर डिसूजा का कैच छोड़ दिया। 28 ओवर समाप्त हो गए हैं। यूएई ने 118 रन बना लिए हैं। अभी तक मात्र तीन विकेट ही गिरा है। भारत की खराब फील्डिंग जारी है। टूर्नामेंट भारत ने अभी तक सबसे ज्यादा कैच छोड़े हैं।
NOV 24, 2026 13:26 IST
IND A vs UAE Live Score: हरप्रीत का अर्धशतक
हरप्रीत सिंह भाटिया ने 23 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनकी इस टूर्नामेंट में पहली फिफ्टी रही। यूएई ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। तिलक वर्मा में लगातार गेंदबाजी में बदलाव कर रहे हैं। तिकल ने रिंकू सिंह से भी गेंदबाजी करवा ली है।
NOV 24, 2026 13:17 IST
IND A vs UAE Live Score: यूएई को लगा तीसरा झटका
91 के स्कोर पर यूएई ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। शहदाद 48 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए। हर्ष दुबे ने तीसरे विकेट के लिए हुई 71(101) रन की साझेदारी को तोड़ा। हरप्रीत अभी भी क्रीज पर हैं। वह दो रन से अपने अर्धशतक से दूसर हैं। 21 ओवर के बाद यूएई ने 91 रन बना लिए हैं।
NOV 24, 2026 13:05 IST
IND A vs UAE Live Score: गेंदबाजी करने आए कप्तान
विकेट न मिलता देख कप्तान तिलक वर्मा खुद गेंदबाजी करने आए। अपने पहले ओवर में मात्र दो रन दिए। पिच से गेंदबाजों को कोई मदद नहीं मिल रही है। गर्मी बहुत है। पसीने के चलते गेंद को ग्रिप करने में दिक्कत आ रही है।
NOV 24, 2026 12:59 IST
IND A vs UAE Live Score: 17 ओवर के बाद यूएई का स्कोर- 77/2
हरप्रीत और शहदाद के बीच 71 गेंद पर 57 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाजों की आंखे जम चुकी हैं। शहदाद 31 गेंद पर 23 रन और हरप्रीत 53 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत इस साझेदारी को तोड़ने की कोशिस कर रहा है।
NOV 24, 2026 12:46 IST
IND A vs UAE Live Score: तीसरे विकेट के लिए हुई 47 रन की साझेदारी
हरप्रीत और शहदाद के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 गेंद पर 47 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाजों को जीवनदान मिल चुका है। हरप्रीत 37 रन और मोहम्मद शहदाद 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 14 ओवर समाप्त हो चुके हैं। यूएई ने दो विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए हैं।
NOV 24, 2026 11:58 IST
IND A vs UAE Live Score: यूएई को लगा दूसरा झटका
अरशद खान ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अंश टंडन को 8 के स्कोर पर पवेलियन भेजा। यूएई ने अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। मोहम्मद शहदाब बल्लेबाजी के लिए आए हैं। 20 के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा।
NOV 24, 2026 11:59 IST
IND A vs UAE Live Score: पांच ओवर के बाद यूएई का स्कोर- 20/1
पहले ओवर में विकेट गिरने के बाद यूएई की रन गति बहुत धीमी हो गई है। हरप्रीत 10 रन और अंश 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। यूएई ने धीमी शुरुआत की है।
NOV 24, 2026 11:36 IST
IND A vs UAE Live Score: दो के स्कोर पर गिरा पहला विकेट
यूएई ने पहले ओवर में दो के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। हर्षित राणा ने आयांश को दो के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे कैच आउट करवाया। वहीं, हरप्रीत ने आते ही चौके के साथ अपना खाता खोला। पहले ओवर में 6 रन बने।
NOV 24, 2026 11:28 IST
IND A vs UAE Live Score: यूएई की प्लेइंग इलेवन
अर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह, मुहम्मद शाहदाद, आफताब आलम (विकेटकीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डिसूजा, उदीश सूरी, इबरार अहमद, सिमरनजीत सिंह, जाहिद अली
NOV 24, 2026 11:19 IST
IND A vs UAE Live Score: इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, अरशद खान
NOV 24, 2026 11:14 IST
IND A vs UAE Live Score: यूएई ने जीता टॉस
यूएई ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने इस अहम मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए हैं। जिसमें आयुष बदोनी, विप्रज निगम और प्रिंस यादव की जगह प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान को शामिल किया गया है।
NOV 24, 2026 10:40 IST
IND A vs UAE Live Score: यूएई कर सकता है उलटफेर
UAE भी उनके लिए भी यह मुकाबला आसान नहीं होगा। क्योंकि भारत एक मजबूत टीम है। हालांकि, उनके पास काफी अच्छा बॉलिंग अटैक है और पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले गेम में उन्होंने दिखाया कि वे एक मजबूत बैटिंग लाइन-अप को परेशान कर सकते हैं। क्या इंडिया अपनी कमियों को पीछे छोड़कर, टॉप गियर में आकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है? इस बीच, UAE दो हार के बाद अपने आखिरी मैच का फायदा उठाना चाहेगा। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि क्या इंडिया टॉप पर कोई बदलाव करता है और प्रभसिमरन सिंह जैसे किसी को XI में लाता है। टॉस बस आने ही वाला है, हमें जल्द ही इसका जवाब मिल जाएगा।
NOV 24, 2026 10:36 IST
IND A vs UAE Live Score: भारत की बल्लेबाजी चिंताजनक
बैटिंग को लेकर भी चिंता है, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी और रिंकू सिंह अभी तक अपनी लय में नहीं आए हैं। तिलक ने लगातार मैचों में सेंचुरी लगाई हैं, लेकिन लगातार स्ट्राइक रोटेट न कर पाना, खासकर स्पिन के खिलाफ, उनकी बैटिंग का एक चिंताजनक पहलू बना हुआ है। इससे उनके आस-पास के खिलाड़ियों पर एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ा है और पाकिस्तान के खिलाफ भारत की पारी की लय में रुकावट आई है। 333 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 149 गेंदों पर उनके 100 रन ने मैच को भारत के पक्ष में करने में कोई खास मदद नहीं की। उन्होंने जितनी डॉट बॉल खेली हैं, वह अपने आप में एक चिंता का विषय है, खासकर आजकल के व्हाइट-बॉल क्रिकेट में।
NOV 24, 2026 10:28 IST
IND A vs UAE Live Score: दोनों टीमों का स्क्वाड
इंडिया ए स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, आयुष बडोनी, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, तनुश कोटियन, अरशद खान
यूनाइटेड अरब अमीरात स्क्वाड: आर्यांश शर्मा, अंश टंडन, हरप्रीत सिंह भाटिया, मुहम्मद शाहदाद, एम आफताब आलम (विकेट कीपर), बासिल हमीद (कप्तान), एथन डीसूजा, नूरुल्लाह अयोबी, उदिश सूरी, इबरार अहमद, मुहम्मद मोहसिन, सोहैब खान, ओमिद रहमान, जाहिद अली, अयान मिस्बाह, अवैस अली शाह
NOV 24, 2026 10:13 IST
IND A vs UAE Live Score: वैभव सूर्यवंशी पर होगी निगाहें
भारत की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 26 और पाकिस्तान के खिलाफ 11 रन बनाए। उनके सलामी जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने हालांकि अच्छा खेल दिखाया है। भारत इन दोनों से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहा होगा।










































