माउंट युनाम भारत में मनाली-लेह राजमार्ग पर बरालाचा ला दर्रे के पास लाहौल-स्पीति घाटी में स्थित है। यह शिखर अपने पथरीली संरचना, सीधी चढ़ाई और बर्फ के कारण इसे चुनौतीपूर्ण माना जाता है।
खास बात यह है कि सुनीता सिंह 56 साल की हैं और इस उम्र में पर्वतारोहण वैसे भी काफी चुनौतीपूर्ण होता है
स्टेट बैंक में पदस्थ हैं सुनीता
सुनीता सिंह ने 15 अगस्त 2026 को सुबह 9:16 बजे इस चोटी पर तिरंगा फहराया। सुनीता सिंह भोपाल स्थित स्टेट बैंक मुख्यालय में असिस्टेंट जनरल मैनेजर (एजीएम) के पद पर कार्यरत हैं इसलिए उन्होंने स्टेट बैंक का ध्वज भी फहराया।
इस अवसर पर सुनीता ने कहा कि यह उपलब्धि उन्होंने साहस, सेवा और राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को समर्पित की है, जो एसबीआई की पहचान हैं। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में और देश के दुर्गम क्षेत्रों में भी बैंक की उपस्थिति को दर्शाने के लिए किया गया।उनके नाम हैं कई कीर्तिमान
सुनीता सिंह इससे पहले नेपाल में 6,476 मीटर ऊंचे मेरा पीक, 6,119 मीटर ऊंचे लोबुचे ईस्ट पर दो बार, रूस के माउंट एल्ब्रुस और अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर सफलता पूर्वक तिरंगा लहरा चुकी हैं। वे माउंट एवरेस्ट पर 7200 मीटर तक और अर्जेंटीना के माउंट एकॉनकागुआ पर 6700 मीटर तक पर्वतारोहण कर चुकी हैं।
सुनीता सिंह का मानना है कि यह सफर सिर्फ ऊंचाइयों को छूने का नहीं, बल्कि हर चढ़ाई के साथ खुद को और मजबूत बनाने, चुनौतियों से सीखने और अगले शिखर के लिए फिर तैयार होने की कहानी है।









































