5G नेटवर्क न मिलने पर UP में ग्रामीणों ने खंभे से बांधा टेक्नीशियन, आप भी झेल रहे हैं स्लो स्पीड तो 8 तरीकों से करें ठीक

0

जब आपका इंटरनेट स्लो चलता है या काम नहीं करता, तो आप क्या करते हैं? फोन रीस्टार्ट करके देखते हैं या कस्टमर केयर में शिकायत करते हैं? उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मोबाइल नेटवर्क न मिलने पर एक बेकसूर टावर टेक्नीशियन को टावर से बांध कर पीट दिया गया। रिपोर्ट्स के अनुयार मोबाइल टावर दो साल पहले लगा था लेकिन बावजूद इसके न तो कॉल्स ठीक से लग पा रहीं थीं और न ही इंटरनेट ठीक से चल रहा था।

जब टावर की खामी को कंपनी का टेक्नीशियन दुरुस्त करने पहुंचा, तो गुस्साए ग्रामीँणों ने उसे बंधक बनाकर खंबे से बांध पिटाई कर दी। रिपोर्ट के मुताबिक टावर Jio का था। वैसे खराब नेटवर्क या लगातार बफरिंग पर गुस्सा आना स्वाभाविक है, लेकिन कानून हाथ में लेने या हिंसक होने से नेटवर्क ठीक नहीं होता। अगर आपको कुछ काम की सेटिंग्स और तरीकों के बारे में पता हो, तो आप अपना नेटवर्क बेहतर करने के साथ-साथ वीडियो या रील्स के अटकने की परेशानी को आराम से दूर कर सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार(REF.)REF. नेटवर्क की वजह से टेक्नीशियन की पिटाई का मामला फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित हरदौली गांव का बताया जा रहा है। जहां टेक्नीशियन रूटीन मेंटेनेंस या नेटवर्क की समस्या को ठीक करने पहुंचा था।गांव वालों को भनक लगते ही ग्रामीण टावर परिसर में इकट्ठा हो गऐ और टेक्नीशियन को परिसर में ही खंबे से बांध दिया। मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है।

अगर आप भी नेटवर्क या इंटरनेट स्पीड को लेकर परेशान हैं, तो कुछ भी गलत करने से बेहतर है कि आप फोन की चंद सेटिंग्स बदल कर देखें।

  • सबसे पहले आप फोन की Settings > Mobile Network / SIM > Preferred Network Type में जाएं और वहां चेक करें कि 5G/4G/3G/2G (Auto) में से क्या चुना हुआ है? अगर सेटिंग 4G/LTE पर सेट है, तो उसकी जगह 5G को चुन लें और एक बार फोन की रीस्टार्ट कर लें।
  • एक बार अपने ऑपरेटर के ऐप जैसे कि MyJio या Airtel Thanks में चेक करें कि आपके पैक में True 5G / 5G Plus है या नहीं। दरअसल कंपनियां अपने प्लान में लगातार बदलाव करती रहती हैं। ऐसे में हो सकता है कि आप जो पैक आज तक रिचार्ज करा रहे थे उसमें से 5G वाली सुविधा हटा ली गई हो।एक बार अपने फोन का सॉफ्टवेयर अपडेट भी चेक कर लें। अगर फोन के नेटवर्क में किसी तरह का बग होगा और कंपनी ने अपडेट पुश किया है, तो फोन को अपडेट कर लें। संभव है कि समस्या दूर हो जाए।
  • फोन में अगर लो बैटरी मोड या डेटा सेवर ऑन है, तो भी 5G काम नहीं करता है। इस सेटिंग को भी चेक कर लें, ताकि आपके फोन पर 5G काम कर पाए।
  • आपका फोन रीसेट नहीं होता, सिर्फ फोन की नेटवर्क सेटिंग्स रीसेट होती हैं। इसके लिए आपको Settings > System > Reset Options > Reset Mobile Network Settings पर क्लिक करना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here