6, 6, 6, 6, 6, W! एक के बाद एक ठोक दिए 5 छक्के, छठा भी लगने ही वाला था कि हो गया खेल! होने वाला था युवराज सिंह जैसा कारनामा

0

नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट के छठे मुकाबले में सिएटल ओर्कास और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल ने मैदान पर उतरते ही ऐसी आतिशी बल्लेबाजी की जिसने गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। पॉवेल ने महज 11 गेंदों पर 37 रनों की हैरतअंगेज पारी खेली। अपनी इस छोटी लेकिन बेहद विस्फोटक पारी के दौरान उन्होंने मैदान के चारों कोनों में शॉट लगाए और सिएटल ओर्कास के गेंदबाजों की जमकर क्लास ली। इस पारी में पॉवेल ने एक ही ओवर में एक के बाद एक 5 छक्के ठोक दिए।

दासुन शनाका के ओवर में आया छक्कों का तूफान

पारी का 17वां ओवर फेंकने आए सिएटल ओर्कास के श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका को अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। क्रीज पर मौजूद रोवमैन पॉवेल ने पहली ही गेंद से अपने हाथ खोले और शनाका की स्लोअर शॉर्ट गेंद को डीप मिड-विकेट के ऊपर से 6 रनों के लिए भेज दिया। इसके बाद दूसरी गेंद पर पॉवेल ने लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक और गगनचुंबी छक्का जड़ दिया।लगातार 5 छक्के जड़कर रचा इतिहास

शनाका ने दबाव में आकर तीसरी गेंद राउंड द विकेट से शॉर्ट फेंकी लेकिन पॉवेल ने फ्रंट फुट पर रहते हुए इसे मिड-विकेट के ऊपर से बाउंड्री के पार पहुंचाकर छक्कों की हैट्रिक पूरी कर ली। चौथी गेंद पर भी कहानी नहीं बदली; शनाका की गुड लेंथ गेंद को पॉवेल ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टैंड्स में भेज दिया।

पांचवीं गेंद पर शनाका ने यॉर्कर डालने की कोशिश की लेकिन वह फुलटॉस बन गई और पॉवेल ने इसे लॉन्ग-ऑन के ऊपर से उड़ाकर ओवर का लगातार पांचवां छक्का जड़ दिया। स्टेडियम में मौजूद दर्शक इतिहास बनते देखने के लिए अपनी सीटों से खड़े हो गए आखिरी गेंद पर हो गए आउट

पॉवेल 5 गेंदों पर 5 छक्के लगा चुके थे और हर किसी की नजरें आखिरी गेंद पर थीं। ओवर की अंतिम गेंद पर शनाका ने चालाकी दिखाई और गति में बदलाव करते हुए गेंद को पिच पर पटका जिससे गेंद को अतिरिक्त उछाल मिला। पॉवेल इस वाइड गेंद को भी लेग-साइड में खींचने के चक्कर में टाइमिंग चूक गए। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगकर हवा में काफी ऊंची उठ गई। शॉर्ट थर्ड-मैन पर खड़े ओटनील बार्टमैन ने कोई गलती नहीं की और एक मुश्किल कैच लपककर पॉवेल की इस आक्रामक कैमियो पारी का अंत किया। पॉवेल ने अपनी 37 रनों की पारी में 5 शानदार छक्के और 1 चौका लगाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here