8000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आया Oppo का नया स्मार्टफोन, सेल्फी के लिए मिलेगा 50MP कैमरा, जानें कीमत

0

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo F35 Pro 5G में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर आप फोटोग्राफी लवर्स हैं तो आपको यह लेटेस्ट स्मार्टफोन जमकर पसंद आने वाला है। इसके अलावा इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69K रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने भारतीय बाजार में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। ओप्पोल ने लेटेस्ट डिवाइस को Oppo F35 Pro 5G के नाम से बाजार में उतारा है। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। कंपनी ने Oppo F35 Pro 5G को फ्लैगशिप कैटेगरी में पेश किया है इसलिए इसमें आपको दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। मल्टी टास्किंग और डेली रूटीन के कामों को पूरा करने के लिए इसमें 8000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Oppo F35 Pro 5G में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर आप फोटोग्राफी लवर्स हैं तो आपको यह लेटेस्ट स्मार्टफोन जमकर पसंद आने वाला है। इसके अलावा इसमें 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69K रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। आइए आपको इसकी कीमत और वेरिएंट्स के बारे में बताते हैं।

Oppo F35 Pro 5G की कीमत

Oppo F35 Pro 5G को कंपनी ने अलग-अलग रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उतारा है। इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹45,999 रखी गई है। वहीं 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट ₹49,999 और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज मॉडल ₹54,999 में आता है।

फोन को ट्वीलाइट ब्राउन, वेव ब्लू और सनराइज ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा इसे Amazon और अन्य रिटेल प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकेगा।लॉन्च ऑफर की बात करें तो ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक बैंक डिस्काउंट, 9 महीने तक नो-कॉस्ट EMI, 10 प्रतिशत तक एक्सचेंज बोनस और एक साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी का फायदा मिल सकता है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर

Oppo F35 Pro 5G में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्क्रीन का एक्सपीरियंस काफी स्मूद रहने की उम्मीद है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6GB और 8GB LPDDR4X रैम के विकल्प मिलते हैं, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB UFS 3.1 का ऑप्शन है।

8000mAh की बड़ी बैटरी

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। कंपनी ने इसे 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। बड़ी बैटरी की वजह से सामान्य इस्तेमाल में फोन को लंबे समय तक चलाने में मदद मिल सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Oppo F35 Pro 5G Android 16 पर आधारित ColorOS 16.0 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मुख्य कैमरा है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जो f/2.2 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/2.0 है।

कनेक्टिविटी के मामले में Oppo F35 Pro 5G में 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, डुअल सिम और USB Type-C पोर्ट जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन को IP69K रेटिंग भी मिली है, जो इसे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देने में मदद करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here