9,020mAh की बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया दमदार फोन, 50mp का डुअल कैमरा भी

0

Vivo ने अपने नए फोन Vivo T5 Pro 5G को भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह कंपनी की T5 सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। Vivo T5 Pro 5G में Snapdragon 7 सीरीज का ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें 9,020mAh की बैटरी भी गई है। फोन के साथ 90W की फास्ट चार्जिंग भी है। साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

कीमत और ऑफर्स

Vivo T5 Pro 5G की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 33,999 रुपये और 12GB + 256GB टॉप वेरिएंट 39,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी HDFC, SBI और Axis Bank कार्ड्स पर 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। साथ ही, 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI और 3,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है।

शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन

इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, HDR10+ सपोर्ट और SGS Low Blue Light सर्टिफिकेशन मिलता है। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाता है।

पावरफुल परफॉर्मेंस और कूलिंग सिस्टम

फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 2.7GHz की क्लॉक स्पीड के साथ आता है। कंपनी के अनुसार, इसने AnTuTu पर 11.8 लाख से ज्यादा स्कोर किया है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें 7,000 sq mm एरिया वाला VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह डिवाइस 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट करता है।

कैमरा: 50MP Sony सेंसर के साथ दमदार फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका 50MP Sony IMX882 सेंसर OIS और 10x लॉसलेस जूम सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP का बोकेह कैमरा भी दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

बैटरी: सबसे बड़ी खासियत

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। यह 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होकर लंबे समय तक चलता है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कई सेंसर जैसे एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन की मोटाई 8.25mm है और इसका वजन 213 ग्राम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here