मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

0

बालाघाट (पदमेश न्यूज़)। रविवार की दोपहर नगर के भटेरा चौकी शिव मंदिर बूढ़ी परिसर स्थित रेलवे ट्रैक पर उस वक्त हंगामा मच गया, जब बालाघाट से कटंगी की ओर जा रही एक मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से एक 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवती का नाम थाना किरनापुर ग्राम पीपरटोला निवासी 21 वर्षीय दुर्गा उर्फ छुटकी पिता अंगराज बिसेन बताया गया है।जिसके शव की शिनाख्त होने पर परिजनों की उपस्थिति में कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही कर जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। हालांकि युवती की मौत कैसे हुई यहा हादसा है या फिर युवती ने आत्महत्या की है फिलहाल यहां स्पष्ट नहीं हो पाया है।पुलिस द्वारा आत्महत्या या फिर हादसा इन दोनों एंगल से इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

दो भागों में कटा मिला युवती का शव
बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर करीब 1 बजे युवती मोबाइल फोन पर किसी से बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। उसी समय वह बालाघाट से वारासिवनी कटंगी की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे युवती का शरीर दो हिस्सों में कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।उधर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवती की मौत होने की जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस और कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जहां अधिकार क्षेत्र से बाहर का मामला होने के चलते रेलवे पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर वापस लौट गई, तो वहीं कोतवाली पुलिस ने मृतक युवती के शव को रेलवे ट्रैक से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है

किराए के कमरे में रहकर युवती कर रही थी पढ़ाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवती छुटकी बिसेन पहले बूढ़ी शिव मंदिर के पास एक किराए के मकान में रहती थी। जो पिछले कुछ दिनों से भटेरा चौकी परिसर स्थित एक मकान में किराए पर रहकर नगर के एक गल्स कॉलेज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी।जानकारी के मुताबिक युवती घटना के वक्त शिव मंदिर बूढ़ी रेलवे ट्रेक स्थित रेलवे विघुत खंभा नंबर 1045 के पास से मोबाईल पर किसी से बात करते हुए रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी दरमियान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। जिसका शव दो भागों में कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कोई कह रहा हादसा, तो कोई बता रहा आत्महत्या
उधर युवती के मालगाड़ी की चपेट में आने से स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। लोग दौड़े दौड़े रेलवे ट्रैक पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।जहा मालगाड़ी से कटने से युवती की मौके पर ही मौत हो चुकी थी ।इसके बाद से ही इस परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं आम है कोई इसे हादसा बता रहा है तो कोई इसे आत्महत्या बता रहा है।

मामले की जांच में ड्यूटी पुलिस
उधर मौका स्थल पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां परिजनों के बयान दर्ज कर अन्य आवश्यक कार्यवाही पूरी की गई। इसके उपरांत जाफौ 174 के तहत मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। तो वही शव के पास से मिले मोबाइल फोन को जप्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here