पेंचवेली एक्सप्रेस को बालाघाट से चलाए जाने की मांग को लेकर ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

0

ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के पदाधिकारीयों द्वारा पेंचवेली एक्सप्रेस को बालाघाट से चलाई जाने की मांग को लेकर स्थानीय रेलवे स्टेशन में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया हैं । उन्होंने बताया कि आज पेंचवेली एक्सप्रेस यदि बालाघाट से चलाई जाती है तो बालाघाट के यात्रियों को बड़े महानगरों तक जाने के लिए इससे सुविधा मिलेगी । इसी मांग को लेकर रेलवे विभाग को ज्ञापन दे रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि पेंचवेली एक्सप्रेस को बालाघाट से चलाया जाए।

ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप सिंह बैस के नेतृत्व में पुनः एक बार पेंचवेली एक्सप्रेस को बालाघाट से चलाए जाने तथा रीवा बालाघाट पुणे एक्सप्रेस, जबलपुर बालाघाट रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को जल्द से जल्द प्रारंभ करने की मांग के साथ बालाघाट रेलवे स्टेशन में गगन भेदी नारों के साथ प्रदर्शन किया गया । जहां उन्होंने कहा कि बालाघाट से प्रतिदिन हजारों की संख्या में भोपाल एवं इंदौर के लिए यात्री यात्रा करते हैं । विगत दिनों 14 जुलाई को नैनपुर रेलवे स्टेशन से भोपाल इंदौर के लिए पेंचवेली एक्सप्रेस प्रारंभ की गई है। जिसे यदि बालाघाट से प्रारंभ कर दिया जाता है तो एक ओर जहां रेल विभाग को भारी राजस्व प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर बालाघाट जिले के लिए यह एक विकासशील कदम होगा। इसके अलावा विगत दो माह पूर्व रेल मंत्री द्वारा घोषित रीवा बालाघाट पुणे एक्सप्रेस तथा जबलपुर बालाघाट रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस जल्द से जल्द प्रारंभ होना चाहिए। ब्रॉडगेज रेल संघर्ष समिति ने ऑटो चालकों की समस्याओं को भी रखकर समाधान की मांग की । उक्त अवसर पर जिला बार कौंसिल अध्यक्ष आनंद टेंभरे ,निखिल गौतम, मधु बिसेन, शंकर कनौजिया, अजय बिसेन, रजनीश रहाग़डाले, महेंद्र पचौरी ,विक्रम पांडे, शमीम सिद्दीकी, सेवादल अध्यक्ष जीतू बर्वे, राहुल विचार मंच अध्यक्ष जावेद अली, शैलेन्द्र पटेल, आनंद सिंह, गोविल चौरे, गगन पारधी जुबेर भंडारी डॉ अमर बिसेन, जुबेर भंडारी,धर्मेंद्र बाेपचे, शाहबाज मकसूद खान,राहुल सिंह बेस,राजा नागपुरे ,राजू बारेकर रामकिशोर बंजारे, धर्मेंद्र छिपेश्वर, महेंद्र म्हात्रे दीपक बंजारे ,राजेंद्र म्हात्रे ,राजू भोतेकर, नंदा खांडेकर नरेंद्र सोनबरसे सुधीर बंजारे, बादल बिसेन ,साहिल बिंजड़े, लेखन दांडेकर, जितेंद्र डार ,महेश बारेकर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here