22 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करके फरार आरोपी गिरफ्तार

0

बालाघाट एक 22 वर्षीय विकलांग लड़की को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म करके फरार आरोपी को अजाक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी गजेंद्र उर्फ सोनिया पिता धनलाल बिसेन 29 वर्ष लालबर्रा थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

दुष्कर्म कि यह घटना लालबर्रा थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव की है। यह 22 वर्षीय लड़की अपने परिवार के साथ रहती है और वह लड़की घरेलू काम करती है, जो दाहिने पैर से विकलांग है और धीरे-धीरे चलती है। 19 जुलाई को यह लड़की अपने घर में अकेली थी और परिवार के सभी लोग परहा लगाने के लिए खेत चले गए थे। दोपहर में इस लड़की के बड़े भाई और भाभी लालबर्रा बाजार चले गए थे ।यह लड़की अपने बड़े भाई के घर में थी। 2:00 बजे करीब मोहल्ले में रहने वाला सोनिया बिसेन इस लड़की के घर आया और सोनिया बिसेन ने इस लड़की को घर मे अकेलीऔर सुना मौका देखकर उसने इस लड़की को जबरदस्ती पकड़ कर घर के अंदर ले गया और दरवाजा बंद करके उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया ।लड़की जोर-जोर से चिल्लाने लगी थी उसी समय इस लड़की का बड़ा भाई और भाभी आ गए और दरवाजा खटखटा रहे थे आवाज सुनकर सोनिया बिसेन घर के पीछे दरवाजे से निकाल कर भाग गया घटना के संबंध में इस लड़की ने अपने भाई भाभी के अलावा परिवार के उन लोगों को बताई और रिपोर्ट करने के लिए लालबर्रा थाना पहुंची। लालबर्रा पुलिस ने इस 22 वर्षीय लड़की द्वारा की गई रिपोर्ट पर सोनिया बिसेन के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया और पुलिस डायरी अग्रिम कार्रवाई हेतु अजाक थाना बालाघाट भेजी गई थी। अजाक पुलिस ने इस मामले की विवेचना दौरान 21 जुलाई को फरार आरोपी गजेंद्र उर्फ सोनिया बिसेन 29 वर्ष को उसके गांव में गिरफ्तार किये और बालाघाट लाकर यहां की विशेष अदालत में पेश कर दिए। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भिजवा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here