वारासिवनी(पद्मेश न्यूज)। नगर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में एकात्म मानववाद के प्रणेता जनसंघ के संस्थापक भाजपा के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह के मुख्य अतिथ्य ,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता मनोज दांदरे की अध्यक्षता, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के विशिष्ट आतिथ्य ,पूर्व मंत्री भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे ,लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे ,कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल,महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पटले सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर अतिथियों के हस्ते भाजपा के प्रेरणा स्रोत एकात्मक मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण पर्दा हटाकर किया गया। तत्पश्चात समस्त अतिथियों के द्वारा आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जहां उपस्थित लोगों के द्वारा जमकर नारे लगाए गए। तत्पश्चात समस्त अतिथि पैदल ढोल बाजे की थाप पर इंडोर स्टेडियम पहँुचे। जहां पर अतिथियों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,भारत माता के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियों के द्वारा नगर विकास की बहार जो पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के द्वारा अपने कार्यकाल में लाई गई थी जो अभी तक चल रही है। उसकी सराहना करते हुए पूर्व नपा अध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल के नेतृत्व में महिला शक्ति की उपस्थिति की प्रसंशा की गयी। साथ ही सरकार के कार्यों योजनाएं एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारो पर प्रकाश डालकर विस्तार पूर्वक बताया गया। इस अवसर पर पूर्व नपाध्यक्ष श्रीमती स्मिता जायसवाल ,नगर मंडल अध्यक्ष मंडल संदीप मिश्रा,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती प्रीति संतोष शिव ,पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष निर्मला पटले, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा निरंजन बिसेन, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप शरणागत ,पूर्व जनपद अध्यक्ष राकेश बनोटे, शैलेंद्र सेठी ,मदनलाल धार्मिक, श्रीमती रुखमणी बिसेन ,पवन धुर्वे ,श्रीमती मधु जायसवाल ,श्रीमती रितु अलोक खरे,श्रीमती ललीता ठाकरे,धर्मेश जोशी ,प्रवीण डोंगरे ,योगेन्द्र लिमजें ,श्रीमती दीपा रुसिया, श्रीमती डॉली ऐड़े ,आशुतोष कोहाड़ ,मंडल अध्यक्ष मिलिंद नगपुरे ,वेदप्रकाश पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
दीनदयाल उपाध्याय के विचार अंत्योदय और अंतिम व्यक्ति के विकास के लक्ष्य पर सरकार काम कर रही है-प्रदीप जायसवाल
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल ने कहा कि सरकार में योजनाओं के माध्यम से भाजपा की विचारधारा को घर घर तक पहुंचा है। फि र चाहे किसान सम्मान निधि ,लाडली बहना,लाडली लक्ष्मी सहित अनेको योजनाएं हैं जो गरीब परिवारों के लिए बनी है जो उन्हें सशक्त बना रही है। कई महिलाएं जो खेती मजदूरी का काम करती है वह पढ़ी.लिखी है या नहीं है उस हर महिला को पता है कि सरकार किसे बोलते हैं मोदी किसे बोलते हैं। क्योंकि योजनाओं के माध्यम से डायरेक्ट रुपये उनके खाते में जा रहे हैं सरकार उन्हें आर्थिक रूप से संपन्न बनाने का काम कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार अंत्योदय और अंतिम व्यक्ति के विकास के लक्ष्य पर सरकार काम कर रही है। नगर पालिका के माध्यम से दीनदयाल चौक पर हमने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण किया है इसका उद्देश्य है कि लोग इन्हें जानें इनके व्यक्तित्व को जाने। चेहरा हर किसी का सामान्य होता है परंतु उनका व्यक्तित्व उनकी विचारधारा से पता चलता है। उनकी विचारधारा अंतिम व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की है।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने जा रहे है-उदयप्रताप सिंह
प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण करके ऐसा लगा कि जीवन का यह संकल्प रहा होगा। हम सभी को दल की एकजुटता बनाकर विचारो को आगे बढ़ाने की जरूरत है तभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ,लालकृष्ण आडवाणी की जो कल्पना थी। जिसे साकार करने हम काम कर रहे हैं कल्पना को पूरा करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने जा रहे हैं। हर कार्यकर्ता पार्टी के विचारो को आगे रखती है क्योंकि सरकार पार्टी के विचारों पर काम करती है। पंडित जी की अंत्योदय की कल्पना को सरकार आज पूरा कर रही है, विभिन्न योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। मैंने देखा वारासिवनी विधानसभा में पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के द्वारा अपने कार्यकाल में अच्छे काम किए गए हैं। इतने काम लाये हैं कि वह आज भी चल रहे हैं इसके लिए इन्हें बधाई और यह प्रतिमा का अनावरण उनके संकल्प को बताता है। पूर्व मंत्री श्री जायसवाल ने बहुत विकास किया है और आगे हमारी जहां भी जरूरत पड़ेगी इनके नेतृत्व में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।