Exclusive: ‘फिल्में समाज नहीं…’ मर्दानी 3 पर मल्लिका प्रसाद का रिएक्शन, रानी मुखर्जी संग काम करने पर कही ये बात

0
  • Mallika Prasad Zoom Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मर्दानी 3 (Mardaani 3) को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन करती नजर आ रही है। कमाई के साथ-साथ फिल्म की स्टार्स को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा बात मल्लिका प्रसाद (Mallika Prasad) हैं की हो रही है, जिन्हें फिल्म में अम्मा का किरदार निभाया है। इन सब के बीच मल्लिका प्रसाद का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। तो चलिए जानते हैं मल्लिका प्रसाद ने इस इंटरव्यू के दौरान क्या-क्या बोला है।
  • मल्लिका प्रसाद ने फिल्म को लेकर कही ये बात
    मल्लिका प्रसाद ने सीरियल की भूमिकाओं को फिल्मों में दिखाने के बारे में कहा कि मुझे लगता है कि इससे समाज में जागरूकता तो जरूर फैलती है और बातचीत शुरू होती है। लेकिन क्या इससे पूरा समाज बदल जाएगा? मुझे नहीं लगता। एक्टरों और फिल्म बनाने वालों पर इतना बड़ा बोझ डालना ठीक नहीं है कि वे समाज बदल दें। बस इतना काफी है कि हमारा अपना राजनीतिक नजरिया मजबूत रहे। हम जो सच्चा और सही लगता है, उसे ईमानदारी से कहें और सामने रखें। और किसी को भी उसकी आवाज दबाने या रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘फिल्मों में ऐसी महत्वपूर्ण और संवेदनशील बातें रखनी चाहिए जिन्हें आप सच में कह सकें और लोगों के सामने रख सकें, ताकि वे उन पर सोचें। क्योंकि फिल्में दुनिया नहीं बदलतीं। जब हम खुद बदलते हैं, तभी बाहर भी बदलाव दिखता है। मुझे लगता है कि फिल्में बातचीत शुरू करने और जागरूकता फैलाने के लिए बहुत अच्छा मंच बनाती हैं।’

    रानी मुखर्जी संग टक्कर पर दिया रिएक्शन
    मल्लिका प्रसाद ने मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी के साथ अपने जबरदस्त मुकाबले पर कहा कि ‘ये बहुत रोचक था। इस सीन में दो लोग दिखते हैं एक कानून के इस तरफ और दूसरा कानून के उस तरफ। दोनों ही अपनी बात मनवाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। दोनों तरफ से पागलपन की बात होती है। उस तरह का जुनून और बेकाबू होना, जिसमें कोई भी चीज अपने आखिरी सिरे तक पूरी कर देना चाहता है। यही इस सीन का सबसे मजेदार हिस्सा था।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here