‘तुम सबसे खराब रिपोर्टर, चेहरे पर कभी मुस्कान नहीं देखी’, ओवल ऑफिस में एपस्टीन पर सवाल से बिगड़ा ट्रंप का मूड

0
  • Donald Trump: एपस्टीन फाइल्स और उसके खुलासों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पीछा नहीं छूट रहा है। उन्हें सवालों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ओवल ऑफिस में CNN की रिपोर्टर कैटलॉन कोलिन्स ने एपस्टीन फाइल्स पर अमेरिकी न्याय विभाग की प्रतिक्रिया पर उनसे सवाल पूछे। हालांकि, ट्रंप को रिपोर्टर के सवाल अच्छे नहीं लगे और उन्होंने उसकी आलोचना शुरू कर दी। CNN को ‘फरेबी संगठन’ बताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह ‘सबसे खराब रिपोर्टर है जो कि कभी मुस्कुराती नहीं है।’ दरअसल, कैटलॉन ने पूछा कि जेफ्री एपस्टीन की जो पीड़िताएं हैं, वे न्याय विभाग के बयान से खुश नहीं हैं और वे मानती हैं कि उन्हें न्याय नहीं मिला है।
  • ’10 वर्षों में मैंने आपके चेहरे पर मुस्कान नहीं देखी’
  • कोलिन्स के सवाल पर ट्रंप ने कहा, ‘मैं आपको 10 वर्षों से जानता हूं लेकिन इन 10 वर्षों में मैंने आपके चेहरे पर एक बार भी मुस्कान नहीं देखी है। आपको पता है कि आप मुस्कुरा नहीं रही हैं? ऐसा इसलिए है क्योंकि आप सच नहीं बोल रही हैं। सीएनएन बहुत ही फरेबी संगठन है और उसे शर्मिंदा होना चाहिए।’ ट्रंप ने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि अमेरिका के लिए सही समय है कि वह एपस्टीन फाइल्स की जगह किसी और चीज पर बात करे क्योंकि इसमें मेरे बारे में कुछ भी नहीं है।’ट्रंप पहले भी कर चुके हैं कोलिन्स की आलोचना
  • जब पत्रकारों को ओवल ऑफिस से बाहर निकाला जा रहा था, तब ट्रंप को यह शिकायत करते हुए सुना गया कि कोलिन्स ‘कभी नहीं मुस्कुराती’। ट्रंप पहले भी कोलिन्स पर निशाना साध चुके हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, ‘फर्जी खबर सीएनएन की कैटलान कोलिन्स हमेशा बेवकूफ और गंदी होती है।’ यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से एक महिला पत्रकार की आलोचना की है।कोलिन्स के साथ खड़ा हुआ CNN
  • पिछले साल, उन्होंने एक प्रेस कार्यक्रम में एक पत्रकार से कहा, ‘चुप रहो! चुप रहो।’ कोलिन्स एक अमेरिकी पत्रकार और समाचार एंकर हैं। उन्होंने 2016 में द डेली कॉलर के लिए व्हाइट हाउस संवाददाता बनने से पहले एक मनोरंजन रिपोर्टर के रूप में अपना करियर शुरू किया था। एक साल बाद, वह सीएनएन में शामिल हो गईं, जहां उन्होंने एंकरिंग की भूमिका निभाई। इस बीच, सीएनएन ने कोलिन्स को ‘एक असाधारण पत्रकार’ बताया है जो ‘वास्तविक गहराई और दृढ़ता के साथ’ रिपोर्ट करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here