Ranbir Kapoor: जल्द शुरू हो सकती है ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग, ठंडे बस्ते में गई ‘ये जवानी है दीवानी 2’

0
  • Ranbir Kapoor on Brahmastra 2-Yeh Jawaani Hai Deewani 2: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपकमिंग फिल्मों को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्मों के जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। जो फैंस को रणबीर कपूर की फिल्मों के लिए बेताब करते हैं। अभी हाल ही में रणबीर कपूर ने फैंस से बताया कि अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर (Love And War) की रिलीज डेट में देरी होने वाली है। अब रणबीर कपूर ने फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 (Brahmastra 2) और ये जवानी है दीवानी 2 (Yeh Jawaani Hai Deewani 2) को लेकर अपडेट दिया है।
  • ‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर कही ये बात
  • एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह रणबीर कपूर का एक वीडियो है जिसमें वो फिल्म ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर अपडेट देते नजर आ रहे हैं। रणबीर ने कहा कि ब्रह्मास्त्र (Brahmastra: Part One – Shiva) के बाद फैंस काफी समय से पार्ट 2 का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘हम लोग बहुत जल्दी काम शुरू कर सकते हैं। अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) और पूरी टीम पूरी तरह तैयार है। हम चाहते हैं कि पार्ट 2 जल्दी बने ताकि फैंस को इंतजार ज्यादा न करना पड़े।’ रणबीर कपूर के इस बयान के बाद फैंस खुशी के झूम उठे।
  • नहीं बनेगी ‘ये जवानी है दीवानी 2’
  • अयान मुखर्जी की 2013 वाली फिल्म ये जवानी है दीवानी के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर ने कहा, ‘बहुत से लोग पार्ट 2 चाहते हैं, लेकिन अभी बहुत सारी नई फिल्में, नए डायरेक्टर और नए आइडिया हैं जिनके साथ काम करना है। मुझे लगता है कि ये जवानी है दीवानी का अंत बहुत सही था। इसलिए मुझे नहीं लगता कि इसका दूसरा पार्ट बनाना जरूरी है।’ इस बयान से रणबीर ने फिल्म ये जवानी है दीवानी के सीक्वल वाली अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here