झालीवाड़ा के किसानों ने जल संकट दूर करने जनपद सीईओ को सौंपा ज्ञापन

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत झालीवाड़ा के किसानों ने क्षेत्र में सिंचाई की समस्या के स्थाई समाधान और गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। सोमवार को बड़ी संख्या में जनपद कार्यालय पहुँचे जहां किसानों ने जनपद सीईओ को एक ज्ञापन सौंपकर बोदलकसा बांध और राजीव सागर परियोजना की नहर का पानी ग्राम के आमा तालाब में लाने की पुरजोर मांग की हैं। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि हम ग्राम झालीवाड़ा मिर्चीटोला माहुटोला के निवासी है। हमारे संपूर्ण किसानों का राजीव सागर परियोजना सिंचाई विभाग कंटगी के द्वारा लगभग ६ वर्षों पूर्व से सिंचाई एग्रीमेंट कर लिया गया है। किन्तु हम समस्त किसानों को खरीफ बरसात की फ सल एवं रबी फसल हेतु राजीव सागर परियोजना सिंचाई विभाग द्वारा सिंचाई हेतु पानी नही मिल पा रहा है। परन्तु किसानों से नहर के पानी नही मिलने पर भी सिंचाई विभाग के द्वारा वसुली की जा रही है। जब हमे पानी नही मिल रहा है तो वसुली कैसे दे सकते है। हम समस्त किसानों की मांग है कि हमे नहर एवं बोदलकसा बांध का पानी आमा तालाब में गिराकर सिंचाई उपलब्ध कराई जायें ताकि फसल पकने एवं किसानों की आय बढऩे पर सिंचाई वसूली देने में हम किसान सहमत है। वर्तमान में सिंचाई सुविधाओं के अभाव के कारण खेती करना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। यदि बोतलकसा बांध और राजीव सागर नहर परियोजना के पानी को लिंक नहर के माध्यम से आमा तालाब तक पहुँचाया जाता है तो इससे सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को सीधा लाभ मिलेगा। आमा तालाब के भरने से क्षेत्र का वाटर लेवल भूजल स्तर बढेगा। इससे गांव के कुएं और बोरवेल रिचार्ज होंगे जिससे गर्मियों के दिनों में होने वाली पेयजल किल्लत से भी राहत मिलेगी। इस अवसर पर डॉक्टर इंद्रभूषण पटले,सरवर देशमुख खुशीलाल राणा, रेवाराम पटले ,योगेंद्र सिंह पटले ,सूरजलाल रहाँगडाले ,रामदयाल करकाड़े ,तिलक पटले ,विजय रहाँगडाले ,रेखचंद रहाँगडाले ,संजय पटले, मोहनलाल पटले, डेलचंद रहाँगडाले ,शिवगोपाल रहाँगडाले ,सुरेंद्र रहाँगडाले ,बिहारीलाल राठौर, विजय रहाँगडाले सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

ग्राम में पानी की बहुत समस्या है बोदलकसा बांध का पानी तालाब में आ सकता है- इंद्रभूषण पटले

किसान इंद्रभूषण पटले ने बताया कि हमारी समस्या यह है कि हमारे यहां बोदलकसा बांध है। जिसका पानी तालाब में आ सकता है परंतु उस पर किसी का ध्यान नहीं है। वह पानी आने से मिर्चीटोला ,माउटोला और झालीवाड़ा के सभी किसानों को फ ायदा होगा। इस संबंध में हमने ज्ञापन दिया है हर बार पानी की कमी से हमारे यहां फ सल प्रभावित होती है। राजीव सागर परियोजना की नहर है उसमें भी पानी आता है परंतु बिना पानी मिले किसानों से वसूली की जाती है,इसके लिए हमने विधायक ,सांसद ,मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी सभी को ज्ञापन दिया है कि हमारे किसानों के लिए बोदलकसा बांध का पानी आमा तालाब में गिराया जायें।

ग्राम में राजीव सागर परियोजना की नहर है परंतु पानी का लाभ नही मिल रहा है-सरोवर देशमुख

किसान सरोवर देशमुख ने बताया कि हमारे ग्राम में राजीव सागर परियोजना की नहर है परंतु नहर के पानी का लाभ किसी किसान को नहीं है। किसानों के खेतों तक पानी आता ही नहीं है और सिंचाई केनाल भी नहीं है। यदि यह नहर की एक केनाल आमा तालाब में आए ताकि तालाब के नीचे के किसानों का जो रकबा है वह संचित हो सके। पानी यदि तालाब में आता है तो उक्त क्षेत्र के किसान जिंदा रहेगें वरना वह पहले से बारिश के भरोसे है। जबकि यह नहर से सभी जगह रबी और खरीफ की फ सल लगाने के लिए पानी मिलता है। केवल झालीवाड़ा एकलौता ग्राम है जहां के किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है।

नहर का पानी मिलने से किसानो को लाभ होगा और ग्राम का जलस्तर बढेगा-के एल राणा

किसान के एल राणा ने बताया कि झालीवाड़ा ,मिर्चीटोला ,माऊटोला के जितने भी किसानो की भूमि नहर के किनारे एवं आसपास में है उनका एग्रीमेंट राजीव सागर परियोजना ने किया हुआ है। नहर का पानी उन्हें नहीं मिलता है और अधिकारी वसूली के लिए आ जाते हैं यह बहुत दुख की बात है। ऐसे में हमारे यहां एक शासकीय तालाब है और बोदलकसा बांध जो है वह सिंचाई विभाग का है। तो इस तालाब को भी सिंचाई विभाग लेता है तो सिंचाई का पर्याप्त पानी हमें मिलेगा क्योंकि बांध और नहर दोनों का पानी आमा तालाब में आएगा। जिससे किसानो को सिंचाई करने में आसानी होगी और वहीं ग्राम के वाटर रिचार्ज के रूप में भी यह काम करेगा। ग्राम के कुएँ नलकूप का जलस्तर बना रहेगा अभी मार्च के बाद हमारे यहां पानी की समस्या होगी जलस्तर नीचे जाएगा। यदि यह पानी हमको मिलेगा तो ग्राम एवं किसान दोनों समृद्ध होंगे जलस्तर बढेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here