बालाघाट/
रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम लिंगमारा में तीन लोगों ने एक महिला को हाथ भूसे और ईंट से मारकर घायल कर दिए घायल महिला पंचकला पति राजेंद्र बड़पात्रे 50 वर्ष ग्राम लिंगमारा निवासी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम लिंगमारा निवासी राजेंद्र बड़पात्रे अपने परिवार के साथ खेती किसानी करते हैं। जिनके परिवार में पत्नी पंचकला , तीन लड़के और एक लड़की है। राजेंद्र के पड़ोस में उसके रिश्ते के चाचा साहेबलाल रहते हैं। राजेंद्र और उसके रिश्ते के चाचा साहेबलाल के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है। हाल ही में राजेंद्र मकान बनवा रहा है। किंतु जिस जगह पर राजेंद्र मकान बनवा रहा है उस जगह को साहेबलालअपनी जगह बताकर कर राजेंद्र के साथ विवाद करते रहता है। 26 मार्च की शाम राजेंद्र बाहर गया हुआ था और उसकी पत्नी पंचकला जहां मकान बन रहा है। वहां पर खड़ी थी ।उसी समय साहेब लाल के दो लड़के और और उसका साडू भाई शिवप्रसाद आए और मकान की दीवाल को तोड़फोड़ करने लगे। पंचकला द्वारा मना करने पर तीनों ने उसे गालिया देते हुए हाथ बुक्के से मारपीट करने के साथ ही ईट से मार कर घायल कर दिए। जिससे पंचकला बेहोश हो गई थी। खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे और घायल पंचकला को प्राइवेट वाहन से वारासिवनी सिविल अस्पताल लाकर भर्ती किये। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बालाघाट रेफर किया गया है। इस मामले की जांच रामपायली पुलिस द्वारा की जा रही है।









































